अंबेडकरनगर पहुँची राज्यपाल आज करेंगी निरीक्षण प्रशासन सतर्क

हवाई पट्टी पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों ने और भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवाई पट्टी पर राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 05 सितंबर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को संपादित करने के लिए सोमवार देर शाम अंबेडकरनगर पहुंच गयी। हवाई पट्टी पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों ने और भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवाई पट्टी पर राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया। सरकारी अतिथि गृह में विश्राम के बाद वह मंगलवार को जिले के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करेगी।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने हक और अधिकार के लिए भरी हुंकार
इसके पूर्व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने वृद्धाआश्रम दहीरपुर, तहसील टांडा अंतर्गत धागा मिल ममरेजपुर, पंचायत भवन व अमृत सरोवर ममरेजपुर, पुंथर झील,प्राथमिक विद्यालय चिंतौरा तथा आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली थी। जिलाधिकारी द्वारा वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों से वहां की सभी व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ किया था।

धागा मिल में कंप्यूटर लैब तथा सेल्फ एंप्लॉयड टेलर लैब का जायजा लिया था। सिलाई के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लिया। प्रशिक्षणार्थियों से भी जिलाधिकारी ने वार्ता की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र चिंतौरा में संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं राज्यपाल निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। विकास योजनाओं की भी वह समीक्षा करेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम है।तैयारी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी टांडा समेत सभी विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने हक और अधिकार के लिए भरी हुंकार