PM मोदी ने भारत को बनाया विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश: बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां और थपथपाई कार्यकर्ताओं की पीठ

अंबेडकरनगर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद के विशेष दौरे के बीच संगठन के कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल का गुणगान किया। कहा कि सरकार ने सैकड़ों जनहितकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों को समृद्ध किया है। अपराधी गले में तख्ती डाल कर सरेंडर करने के लिए स्वयं हाजिर हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं की सराहना के बीच कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन का कार्य मेहनत से करके किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा की झोली में डाल दिया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में क्रूरता की शिकार हुई बेटी के गांव में नहीं जले चूल्हे
जिला कार्यालय पर बैठक करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन चुका है। विदेशों के प्रधानमंत्री मोदी का पैर छू रहे हैं। भाजपा एक साधारण कार्यकर्ता को उसके त्याग तपस्या और संगठन के प्रति समर्पण के कारण उच्च पद पर बैठाती है।बैठक से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत बुके भेंट कर किया।विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय ने सभी का स्वागत किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सुभाष राय, जयराम विमल, जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, राना वीर सिंह, अनिल वर्मा मौसम, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, इंद्रेश निषाद, कोषाध्यक्ष रितु बहल, डॉ के के मिश्र, बजरंगी पाठक, मनीष मिश्र, मनोज गुप्ता गुड्डू, अनिल मिश्र, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र पाल, प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सिंटू, आदित्य शुक्ल, चंद्र भान गुप्ता, सुनीता चौहान, राम किशोर राजभर, जावेद मलिक, बार अध्यक्ष शेर बहादुर यादव, शेष नाथ तिवारी, डाक्टर शिव पूजन वर्मा आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में क्रूरता की शिकार हुई बेटी के गांव में नहीं जले चूल्हे