नोएडा पहुंचने पर केजरीवाल ने यूपी में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया

यूपी में संगठन को मजबूत करने पर नोएडा पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि समर्थन मांगने आया हूं।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  नोएडा (उत्तर प्रदेश)।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नोएडा का दौरा किया। वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पार्टी के उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के सेक्टर 81 स्थित आवास पर पहुंचे। जहां आप के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : जीजा के घर साली की मौत: परिजन बोले पहले तो शादियां तुड़वाई, फिर जलाकर मार डाला

उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने बताया कि केजरीवाल ने पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। जिसमें लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गौतम बुध नगर में ट्रांसपोर्ट की कमी, बिजली, किसानों और फ्लैट खरीदारों की समस्याओं से केजरीवाल को अवगत कराया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि जब-जब किसी तानाशाह ने सत्ता संभालने की कोशिश की। देश की जनता ने उसे उखाड़ फेंका है। आज फिर एक तानाशाह लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है। मैं उस तानाशह के खिलाफ लड़ रहा हूं। लेकिन मैं अकेले कुछ नहीं कर सकता। इस तानाशाह से देश को बचाने के लिए नोएडा के लोगों को से समर्थन मांगने आया हूं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तरह नोएडा का भी विकास किया जाएगा। देश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। 4 जून को इंडिया गठबंधन देश को एक नया विकल्प देगा।

यह भी पढ़ें : जीजा के घर साली की मौत: परिजन बोले पहले तो शादियां तुड़वाई, फिर जलाकर मार डाला