इंडिया गठबंधन की बढ़ रही लोकप्रियता : फवाद किदवाई

गठबंधन के प्रत्याशी की जीत पर कॉग्रेसियो ने मनाई ख़ुशी

बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना क़िदवाई के सिविल लाइन आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव फ़वाद बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के कोने-कोने से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के मिठाई खिलाकर इण्डिया गठबंधन से जीते हुए प्रत्याशियों को मुबारकबाद देते हुए वहाँ के लोगों का धन्यवाद तथा अभिनन्दन किया।

यह भी पढ़ें : जरूरत पड़ने पर सब को देश के लिए आगे आना चाहिए : विहिप
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फवाद किदवई ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी तरह सबको एकसाथ एक जुट होकर जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के कोने-कोने में जाकर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत कर जीत का परचम फहराना है। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन की जीत यह बता रही है कि भारतीय जनता पार्टी के पतन के दिन शुरू हो चुके हैं।

जनता भाजपा के झूठे जुम्लों की सच्चाई जान चुकी है। इण्डिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेताओं के होश उड़े हुए हैं। भाजपा नेताओं को 2024 में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनती नज़र आ रही है। इण्डिया गठबंधन के चुनाव परिणाम का असर पड़ेगा। आने वाला समय फिर से कांग्रेस का होगा देश व प्रदेश की जनता फिर से कांग्रेस की ओर देख रही है।

बैठक का संचालन शिव शंकर वर्मा, एडवोकेट ने किया तथा अपने सम्बोधन में कहाकि बेरोज़गारी, महगाई तथा जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जनता ने जो फैसला इण्डिया गठबंधन के पक्ष में लिया इसके लिये उन्होंने वहाँ की जनता का आभार व्यक्त किया। तथा जनता से अपील में कहाकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन को विजयी बनाये।

वरिष्ठ अधिवक्ता/पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचाराधारा के बारे में लोगों को बताते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का आहवान किया। 2024 से पहले विभन्न राज्यों में हुए उप-विधानसभा चुनाव के नतीजों में इसकी झलक देखने को मिली।

अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व दरियाबाद विधानसभा के विभिन्न पदो पर रह चुके स्व. आफाक अली उर्फ इफ्फू का विगत दिनों पूर्व देहान्त हो गया था। जिसका बैठक के उपरान्त दो मिनट का मौन रखकर स्व. इफ्फू को भाव-भीनी श्रृद्धाजंलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता/पूर्व उपाध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन रमन द्विवेदी ने कहा कि स्व. इफ्फू एक नेकदिल, हमदर्द एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति बहुत ही निष्ठावान तथा जुझारू नेता थे।

इण्डिया गठबंधन की जीत की खुशी में मुबारकबाद देने वालों में मुख्य रूप से विजय चन्द्र शुक्ला, प्रेम नारायन मिश्रा, प्रेम नारायन शुक्ला, वीरेन्द्र प्रताप यादव, मज़हर अज़ीज खाँ, एस.पी.सिंह, मंगल प्रसाद जायसवाल, मास्टर सईद, अतीक अहमद शद्दन, सोनम वैश्य, अशोक जैन, देवेन्द्र प्रताप यादव, मोहम्मद शहाबुद्दन, तैय्यब किदवाई, रमेश कश्यप, चौधरी इरफान, बब्लू ठाकुर, फरहान अहमद, शाहिद खान, तारिक किदवाई, लालजी मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, राज कुमार सोनी, वसीम ग़ाज़ी, वसीउद्दीन उर्फ मन्टू सहित कई लोगों ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें : जरूरत पड़ने पर सब को देश के लिए आगे आना चाहिए : विहिप