अयोध्या में ट्रेन में लहूलुहान हालत में मिली महिला कांस्टेबल, कपड़े थे अस्त-व्यस्त सिर पर है गंभीर चोट

सुल्तानपुर में है तैनात, सावन मेले में अयोध्या में लगी थी ड्यूटी

अयोध्या। अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले के दौरान सुल्तानपुर में तैनात एक महिला कांस्टेबल ट्रेन में लहूलुहान हालत में मिली है। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे, सर पर गंभीर चोटे हैं। महिला कांस्टेबल की सावन झूला मेले में ड्यूटी लगी थी। महिला की यह हालात कैसे हुई पता नहीं चल सका है फिलहाल उसे अस्पताल पहुंच कर भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक महिला कांस्टेबल की हालत काफी गंभीर है।

यह भी पढ़ें : ट्रक व पिकअप की जोरदार भिडंत में दो की मौत,डेढ़ दर्जन घायल
पैसेंजर ट्रेन से मनकापुर से अयोध्या पहुंची एक महिला कांस्टेबल रेल कोच में लहूलुहान हालत में मिली है। पुलिस के मुताबिक, महिला कांस्टेबल मनकापुर से चलने के बाद लगभग 3:40 बजे मनकापुर-अयोध्या प्रयागराज ट्रेन के एक खाली डिब्बे में सवार थी। कथित तौर पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं। जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने घायल कांस्टेबल को श्री राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया गया है कि महिला कांस्टेबल सुल्तानपुर से अयोध्या सावन झूला मेले में ड्यूटी पर जा रही थी, लेकिन संभवत: सो गई, जिससे उसका स्टॉप छूट गया और वह मनकापुर पहुंच गई। इसके बाद मनकापुर से अयोध्या लौटते समय वह ट्रेन के कोच में लहूलुहान हालत में मिलीं।

एसपी रेलवे पूजा यादव ने बताया कि महिला सिपाही सुल्तानपुर में तैनात थी। इन्हीं दिनों उनकी ड्यूटी अयोध्या में मेले में लगाई गई थी। मंगलवार आधी रात को वह इसी ट्रेन से सुल्तानपुर से अयोध्या पहुंचीं। सरयू एक्सप्रेस के मनकापुर पहुंचने के बाद और मनकापुर से अयोध्या लौटते समय अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन के एक डिब्बे में एक महिला कांस्टेबल घायल और लहूलुहान अवस्था में है।

इसके बाद ट्रेन के डिब्बे में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल महिला कांस्टेबल को उठाया और श्री राम अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. घटना की गंभीरता का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : ट्रक व पिकअप की जोरदार भिडंत में दो की मौत,डेढ़ दर्जन घायल