नशेड़ी पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर की हत्या

मृतका बीते सप्ताह बेटे के साथ परदेश से कमाई करके घर लौटी थी

सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली रवांसी गांव निवासी एक पति ने अपनी पत्नी को पारिवारिक विवाद के चलते हैं गंड़से  से हमला कर मार डाला। मामला मामूली पारिवारिक विवाद का था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले नशेड़ी पति को मौके से दबोच लिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। मृतका बीते सप्ताह बेटे के साथ परदेश से कमाई करके घर लौटी थी। उसी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। पड़ोसी बताते हैं कि परदेश से कमाई करके लाए गए पैसे को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था।

यह भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी के छात्र सभा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

आपको बताते चलें कि रात में पति पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर घर में विवाद हुआ। आसपास के लोगों ने समझा कि रोज की तरह झगड़ा हो रहा होगा। लेकिन रात के दूसरे पहर में दोनों में काफी कहा सुनी हुई। इसकी पुष्टि पड़ोसी कर रहे हैं।

घटना के मामले में शैलेंद्र निवासी धननाग नेवादा कोतवाली देहात सीतापुर ने थानाध्यक्ष हरगांव को तहरीर देते हुए अपने बहनोई द्वारा बहन की हत्या का आरोप लगाया है। शैलेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन जगतारा (45) का अपने पति डालचंद से पारिवारिक मामलों को लेकर रात में विवाद हुआ। जिससे उग्र होकर डालचंद ने जगतारा को बाँके से काट डाला। जगतारा की मौके पर ही मौत हो गई। शैलेंद्र के मुताबिक डालचंद गांजे का आदी बताया जाता है।

शैलेंद्र ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही जगतारा अपने सत्रह बर्षीय पुत्र के साथ गैर प्रान्त से मजदूरी करके अपने घर आयी थी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह  मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार, सीओ सदर राजू कुमार साव, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंची। हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी के छात्र सभा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या