पशुधन मंत्री का रास्ता रोकना व्यथित ग्रामीणों को पड़ा भारी, 90 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

17 अगस्त को पशुधन एव कैबिनेट मंत्री को आंवला तहसील के गुरगांवा में कार्यक्रम में जाते समय ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर सुनाई थी छुट्टा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान की व्यथा

बरेली। पशुधन मंत्री का रास्ता रोकना व्यथित ग्रामीणों भारी पड़ गया, पुलिस ने इस मामले में गांव के 90 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आपको बता दें कि 17 अगस्त को पशुधन एव कैबिनेट मंत्री को आंवला तहसील के गुरगांवा में कार्यक्रम में जाते समय ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर छुट्टा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान की व्यथा सुनाई थी। किसानो की यही समस्या सुनना शायद पशुधन मंत्री को अखर गया।

यह भी पढ़ें : विद्युत उपकेन्द्र पिसावां बना मॉडल शाप, वीडियो वायरल
आपको बताते चलें कि बीते 17 अगस्त को पशुधन एव कैबिनेट मंत्री व प्रमुख सचिव अवनीश दुबे आंवला तहसील के गुरगांवा में पशु पॉली क्लीनिक का भूमि पूजन करने जा रहे थे, इस बीच ग्रामीणों को पशुधन मंत्री के आने की भनक लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओ को जमा कर सड़क पर खड़ा कर प्रदेश के पशुधन मंत्री के काफिले को रोक लिया था।

मंत्री का काफिला लगभग 40 मिनट तक रुक रहा इस दौरान ग्रामीणों ने पशुधन मंत्री से छुट्टा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए समस्या का समाधान करने की मांग उठाई थी। उस दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को मंत्री के पास जाने से रोका तो ग्रामीणों व पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। वही कैबिनेट मंत्री के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए थे उसके बाद ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को अलग कर रास्ता भी दिया था।

इसके बावजूद अब पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ऐसे में सड़क पर छुट्टा पशुओं को खड़ा कर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का रास्ता रोकने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने इस मामले में 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

वही इस मामले में पिपरिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार वर्मा की ओर से थाने में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने पशुधन मंत्री का रास्ता रोकने वाले 90 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मामले में कोई नामजद नहीं है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : विद्युत उपकेन्द्र पिसावां बना मॉडल शाप, वीडियो वायरल