भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा बनेगी कांग्रेस सरकार की विदायी का कारण : प्रदेश अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, सांगलिया धूनी सिकर बाबा खिंवादास महाराज की पुण्यतिथि पर लाखो भक्तो ने दी श्रद्धांजलि

सृष्टि माथुर : BJP’s Parivartan Sankalp Yatra : सीकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ शुक्रवार को भाजपा कार्यालय आए। जिलाध्यक्ष पवन मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती भी साथ रहे। यहां से प्रदेशाध्यक्ष जोशी व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ सांगलिया धूणी के लिए प्रस्थान कर गए।

यह भी पढ़ें : फर्जी तलबी के प्रकरण में दोषी पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
स्वागत सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में निकाली जा रही पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को राजस्थान के जन-जन का आशीर्वाद वअपार स्नेह मिल रहा है। ऐसे में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा नहीं यह आमजन की यात्रा बन गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा राजस्थान की भ्रष्टाचार व निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई का बड़ा कारण बनेगा। जिस तरह से यात्रा का अपार समर्थन मिल रहा है, लोगों में उत्साह है उसमें वादा खिलाफी, किसानों के साथ वादा खिलाफी की, युवाओं के सपनों को रौंदने का काम किया, नारी रक्षा नहीं कर पा रही, राजस्थान के विकास को अवरूद्ध कर दिया, पेट्रोल डीजल व बिजली सबसे महंगी कर दी ऐसी कांग्रेस सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए हटाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है, एंबुलेंस सेवा बंद है लेकिन इस सरकार को कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में माहौल बनाया जा रहा है कि सनातन को खत्म कर देंगे। सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों,अंग्रेजों ने भी किया था जिसेे देश की जनता ने खदेड़ दिया। कहा कि भारत की सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किसा खेत की मूली हैै।

सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है ना ही कोई कर पाएगा। सांगलिया धूणी के बारे में कहा कि यह स्थान श्रद्धा का केेंद्र है। जो हिंदू से मुस्लिम बन गए थे, उनको वापस हिंदू धर्म अपनाने का काम धूणी के संतों ने किया है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। ऐसे स्थान पर सभी को जाना चाहिए।

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में विदा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए है यह मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए गांव-गांव ढ़ाणी तक जाएंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने प्रदेशाध्यक्ष सीपीजोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का पार्टी का अंगवस्त्र व साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लगे हुए है। परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार को ऊखाड़ फैकने के लिए कृत संकल्पित है। जोशी व राठौड़ का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने तिलकार्चन कर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें : फर्जी तलबी के प्रकरण में दोषी पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज