विधानसभा चुनाव में टिकट देने वाली पार्टी का समर्थन करेगा अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा

संगठन विस्तार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे क्षेत्र भ्रमण

मनोज मेहरा, सागर। अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा का संगठन विस्तार कार्य शुरू हुआ है। इसके तहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह रविवार को सागर जिले में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ ही इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में जो भी पार्टी टिकट देगी उस पार्टी का अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा समर्थन करेगा।

यह भी पढ़ें : अमरनाथ सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के सागर जिला की देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड केसली पहुंचे अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी रामगोपाल सिंह राजपूत का ग्राम खैरी और ग्राम टड़ा में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। संगठन के जनपद सदस्य संदीप सिंह लोधी के निवास पर समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को सुसंगठित करने की बात कहते हुए क्षेत्र वासियों को पद कार्यवाहक नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशचन्द्र लोधी गुड्डू भैया अमोदा, संभागीय युवा अध्यक्ष अरविंद लोधी, जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह लोधी, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद लोधी सिलारी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त सभी पदाधिकारीगणों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

अखिल भारतीय लोधी लोधा महासभा की बैठक में नन्नेभाई सिंह, परसराम सिंह, टेकसिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह लोधी सेमरा खेड़ी जनपद सदस्य देवरी, राजकुमार सिंह, रविन्द्र लोधी, जगतसिंह लोधी, त्रिलोक सिंह, संदीप सिंह, गनेश‌ सिंह, राकेश सिंह लोधी, नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, सुनील सिंह, उपेन्द्र सिंह सहित लोधी समुदाय लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अमरनाथ सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार