भारत-नेपाल मैत्री संघ के दिल्ली प्रदेश संयोजक बने सुनील खुरचन

दिल्ली के मशहूर व्यापारी और समाजसेवी हैं सुनील गुप्ता खुरचन, उनकी इस नियुक्ति पर देश भर के वैश्य समाज में खुशी की लहर

नई दिल्ली। दिल्ली के मशहूर व्यापारी और समाजसेवी सुनील गुप्ता खुरचन को भारत– नेपाल मैत्री संघ का दिल्ली प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर देश भर के वैश्य समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। दिल्ली स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें : ज्ञानवापी के गुंबद पर पहुँच एएसआई टीम ने की नाप-जोख
संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि खुरचन जैसे दिग्गजों के संगठन में शामिल होने से संगठन की दशा और दिशा दोनों को मजबूत करेगा। संगठन एक नई ऊंचाइयों को तय कर भारत-नेपाल संबंधों को बेहतर बनाएगा।

आपको बता दें कि खुरचन जी के नाम से मशहूर सुनील गुप्ता दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहते हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले खुरचन बचपन में ही दिल्ली आ गए थे। जहां अपनी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते व्यापार की दुनिया में एक बड़ा नाम बनाया।इनकी सामाजिक सक्रियता और समाज सेवा आए दिन किसी न किसी रूप में चर्चा में रहती है।

बातचीत में खुरचन ने संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सिर्फ व्यापारी या पड़ोसी का संबंध नहीं है बल्कि भारत और नेपाल आज नहीं पुरातन समय से रिश्तो की डोर में बंधे हुए हैं, उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि भारत नेपाल के बीच रिश्तों की डोर और मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि आगे चलकर प्रयास होगा कि भारत और नेपाल में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिससे दोनों देशों के लोग एक दूसरे को और बेहतर तरीके से समझें तथा पुराने रिश्ते को और प्रगाढ़ बना सके। ज्ञात हो कि यह संगठन विगत कई वर्षों से भारत और नेपाल के बीच जारी रोटी बेटी के संबंधों को महत्ता देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।
यह भी पढ़ें : ज्ञानवापी के गुंबद पर पहुँच एएसआई टीम ने की नाप-जोख