15-8 के अंतर से वाराणसी को हराकर लखनऊ मंडल बना विजेता

बरेका में अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल हैंडबॉल प्रतियोगिता-2023 सम्पन्न

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में दो दिवसीय अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल हैंडबॉल प्रतियोगिता – 2023 का आयोजन बरेका स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को पुरुष वर्ग का फाइनल मैच लखनऊ मंडल व वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ मंडल 15-8 के अंतर से विजेता हुई।

यह भी पढ़ें : दो माह पूर्व अपहरण हुई छात्रा अंततः हार गई जिंदगी की जंग

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बरेका के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह महानिरीक्षक रणवीर सिंह चौहान ने प्रतियोगिता में विजयी टीम लखनऊ मंडल को विजेता ट्राफी व उप विजेता रेसुब बरेका टीम को रनर अप ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि खेल भावना सभी को एक सूत्र में पिरो देती है। खिलाड़ियों का अनुशासन एवं अभ्यास ही उनको बुलंदियों पर पहुँचाती है। जिसमें किसी प्रकार से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

साथ ही उन्होनें बताया कि प्रतियोगिता में सम्मिलित खिलाड़ियों में से ही पूर्वोत्तर रेलवे की टीम का चयन किया जाएगा। जिसका सम्पूर्ण प्रयास आल इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बल सदस्यों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

प्रतियोगिता का संचालन निरीक्षक प्रशासन केके सिंह ने किया एवं धनंजय कुमार राय निरीक्षक, अग्निशमन, अनिल कुमार उप निरीक्षक, ब्रह्म नाथ शुक्ला उप निरीक्षक, सुरेंद्र यादव सहायक उप निरीक्षक, सत्येंद्र कुमार सहायक उप निरीक्षक, कॉन्स्टेबल आजाद सिंह, अमित कुमार ने सहायक भूमिका में रहते हुए अपना योगदान दिया।
यह भी पढ़ें : दो माह पूर्व अपहरण हुई छात्रा अंततः हार गई जिंदगी की जंग