बहराइच में पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की 118वीं जयंती मनाई

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में छावनी बाजार स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर हुआ आयोजन

बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में छावनी बाजार स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व रेल मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी जी की 118वीं जयंती मनाई गई।

यह भी पढ़ें : रास्ते से चारपाई हटाने के विवाद शिक्षक की पीटकर हत्या, पांचों हत्यारोपी गिरफ्तार
118th birth anniversary of former Chief Minister Kamlapati Tripathi celebrated in Bahraichइस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी एक भारतीय राजनेता थे और इसके साथ ही वे एक वरिष्ठ कांगेस नेता भी थे। कमलापति त्रिपाठी संविधान सभा के सदस्य रहे, उन्हें कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी बनाया,
और इसके बाद भारत के रेल मंत्री रहे। उन्होंने असहयोग आंदोलन में भाग लिया। और वे कई बार जेल भी गए।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी हिन्दी और संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। उत्तर प्रदेश में विकास के बहुत से कार्य किये। जनता में कमलापति जी बहुत ही लोकप्रिय नेता थे। वो ईमानदार, कर्मठ, संघर्षशील और दूरदर्शी सोच के नेता थे।

जयंती समारोह के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पाठक को हरियाणा का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोर्डिनेटर बनाएं जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल मुईद चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल, किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला सचिव हमजा शाहिद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, शहर उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्र, मो. सलमान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : रास्ते से चारपाई हटाने के विवाद शिक्षक की पीटकर हत्या, पांचों हत्यारोपी गिरफ्तार