11 मई से परिवार के संपर्क में नहीं था जीवा का कातिल आनंद

केराकत के शर्की सुल्तानपुर का रहने वाला है जीवा का हत्यारा आनंद

जौनपुर। लखनऊ कोर्ट के बाहर बुधवार को पेशी पर आए कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस अपराध में शामिल अपराधी विजय यादव जिले के केराकत थाना क्षेत्र के शर्की सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। इससे पहले विजय के ऊपर दो मुकदमे दर्ज है। जिसमें एक में उसके ऊपर एक लड़की भगाने का आरोप शामिल है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ शूट आउट के बाद चाकचौबंद नजर आई कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक विजय यादव का असली नाम आनंद यादव है। उसके पिता श्यामा यादव किसान हैं और गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं। विजय चार भाई है। विजय के पिता श्यामा यादव ने बताया वह लगभग ढाई साल से बाहर रह रहा था पहले वह मुम्बई कमाने के लिए गया था। वहां वो टाटा कम्पनी में काम करता था । वहां से नौकरी छोड़ कर वह घर चला आया कुछ महीने पहले ही वह लखनऊ रोजगार की तलाश में गया था। वहां उसे जल पाइप में नौकरी भी मिली थी।

मई में पारिवारिक शादी में आया था घर
विजय के पिता ने बताया बीते 10 मई को वह पारिवारिक शादी में घर आया था। और फिर 11 मई को वह लखनऊ चला गया था। उसके बाद हम लोगों से कोई बात नहीं हुई। हम लोगों ने उससे संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इस घटना की जानकारी हमारे ग्राम प्रधान द्वारा हमें दी गई तब जाकर हमें पता चला कि उसने ऐसा कांड किया है।
नहीं है कोई बड़ी क्राइम हिस्ट्री
मामले में सीओ सर्किल उसके घर पहुंच कर पूछताछ कर रहे हैं और उसके बारे में अन्य जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। विजय के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं जिनमें 363/366/376 IPC 3/4 पास्को के तहत 2016 में आजमगढ़ देवगांव में मुकदमा दर्ज हुआ है, तब वह नाबालिग था। दूसरा 2020 में IPC 186, 269 कोविड के तहत केराकत में दर्ज हुआ है। सीओ ने बताया कि उसके खिलाफ कोई बड़ी क्राइम हिस्ट्री नहीं है।‌
यह भी पढ़ें : लखनऊ शूट आउट के बाद चाकचौबंद नजर आई कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था