हम किसी से कम नहीं : नोएडा में युवती का बाइक पर स्टंट वायरल… देखें वीडियो

वायरल वीडियो को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट, जांच शुरू

नोएडा। लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं है, चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल और स्टंट का मैदान। जी हाँ आपने लड़कों के बाइक स्टंट तो बहुत देखे होंगे लेकिन बाइक की स्टंट बाजी में लड़कियां भी पीछे नहीं है। नोएडा की सड़कों पर एक लड़की का बाइक स्टंट गुरुवार की रात तेजी से वायरल हुआ। लड़की बाइक पर बिंदास अंदाज में स्टंट बाजी करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
यह भी पढ़ें : टमाटर के लाल होने के बाद हरी सब्जियां तरेरने लगीं आंख
स्टंट बाजी का मामला सामने आते ही बाइक पर सवार ऐसे लड़कों का चेहरा जेहन के सामने घूमता है जो हाइवे या महानगर की सड़कों पर अपनी हाई-फाई बाइक के द्वारा स्टंट बाजी करते नजर आते हैं कोई तेज रफ्तार में तो कोई एक पहिए पर बाइक चलाता दिखता है। लेकिन लड़के ही स्टंट बाजी कर सकते हैं यह मिथक नोएडा की एक लड़की ने तोड़ दिया। गुरुवार देर शाम को नोएडा की सड़कों पर एक युवती बिंदास अंदाज में अपनी बाइक पर स्टंट बाजी करती नजर आई।

लड़की द्वारा बाइक स्टंट बाजी का 22 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्मी गाने पर सोशल मीडिया पर अपलोड लड़की के स्टंट बाजी का वीडियो देखकर हर कोई दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर है। बाइक सवार लड़की भी अलग अलग अंदाज में बाइक स्टंट बाजी करती नजर आ रही है।

देखें लड़की के स्टंटबाजी का वायरल VDO👇

नोएडा की व्यस्ततम सड़कों पर लड़की के बाइक स्टंट बाजी का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस भी बगले झांक रही है। नोएडा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्टंट बाजी पर पूरी तरह रोक है ऐसे में लड़की के स्टंट बाजी के वीडियो की जांच कर इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। वैसे कुछ भी हो पुलिस कार्यवाही करेगी लेकिन लड़की के बाइक स्टंट बाजी का वीडियो हर कोई देखना चाह रहा है।
यह भी पढ़ें : टमाटर के लाल होने के बाद हरी सब्जियां तरेरने लगीं आंख