हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन मांग के लिये गरजे

हमारे वोट से पुरानी पेंशन लेने वालों को पुरानी पेंशन देनी होगी नहीं तो हिमांचल और कर्नाटक की तरह अन्य प्रदेश और 2024 मे पुरे देश से भूतपूर्व हो जायेंगे - विजय कुमार

विजय पटेल (मंडल प्रभारी):प्रयागराज। बुधवार के दिन चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज मे 2 जून को चम्पारण बिहार से NPS निजीकरण भारत छोडो रथयात्रा लेकर आये अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधू एवं रथयात्रा मे शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत 9बजे अंदावा से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने माला फूल से स्वागत का सिलसिला शुरू किया तो शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मोटर साईकिल एवं फोरव्हीलर से लोग कई जगह रोक स्वागत किया।

यह भी पढ़े :हाईटेक थाना गोरखनाथ व थाना एम्स का एडीजी व आईजी ने किया निरीक्षण

72 विभाग के हजारों कर्मचारी एवं शिक्षक चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर एकत्रित थे। पुरानी पेंशन बहाल हो निजीकरण भारत छोडो के गगन भेदी नारों से पूरा पार्क गूंज रहा था। विजय कुमार बंधू ने शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे आप के वोट से पुरानी पेंशन पा रहे माननीयों को हमे आप को भी पुरानी पेंशन देना होगा अन्यथा हिमांचल प्रदेश एवं कर्नाटक की तरह अन्य प्रदेश एवं 2024 मे पुरे देश से भूतपूर्व हो जायेंगे। बंधू गरजते हुये कहें कि भारत सरकार जितनी जल्दी हो पुरानी पेंशन देते हुये निजीकरण पर रोक लगाये।बंधू को आशीर्वाद देने उनके किसान पिता एवं माता जी उपस्थिति रहे। डॉ मान सिंह विधायक ने अपने समर्थकों के साथ विजय कुमार बंधू के आंदोलन को समर्थन दिया।

रथयात्रा मे शामिल सभी यात्रियों एवं पेंशन पुरुष राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू जी का 51 किलो की माला से अटेवा प्रयागराज के संयोजक जीतेन्द्र कुमार जीतू भाई के नेतृत्व मे प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार कनोजिया एवं आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी दानिश इमरान, एवं नीलम सिंह महिला संयोजक, रविशंकर मिश्र कर्मचारी नेता मिडिया प्रभारी, अंजना सिंह महिला महामंत्री, आर के यादव महामंत्री, दीपा सिंह, आरती सिंह, नरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, अनुराग पाण्डेय, राम अचल पाल, राजेन्द्र बाबू केशरवानी, राम सिंह जनपद अध्यक्ष कौशाम्बी, संजीत कुमार यादव, सुरेश यादव, राजीव यादव,जीतेन्द्र शर्मा, रामचंद्र यादव अध्यक्ष सिंचाई विभाग, उपेंद्र वर्मा एकजुट,मुकेश कुमार, ज्ञानप्रकाश बेचारिक, माधुरी सिंह, किरन सिंह सहित हजारों कर्मचारी शिक्षक व अन्य विभागों के लोग उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़े :हाईटेक थाना गोरखनाथ व थाना एम्स का एडीजी व आईजी ने किया निरीक्षण