स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

चतरपुर (शाहपुर जमाल ऐ) के समूह की महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) अफजलगढ  (बिजनौर)।  अफजलगढ़ ब्लॉक के पंचायत शाहपुर जमाल ‘ऐ’ के ग्राम चतरपुर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर धूमधाम से मनाया 15 अगस्त और नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालते हुए समूह की और देव महिला ग्राम संगठन की सभी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में देश के वीर शहीदों को याद किया और उन्हें नमन किया।

यह भी पढें : स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश:tv9भारत समाचार

अफजलगढ़ ब्लाक के ग्राम चतरपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर बड़े ही धूमधाम से आज स्वतंत्रता दिवस मनाया और स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह पूरा कार्यक्रम देव महिला ग्राम संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव जानकी देवी और समूह सखी विनोद देवी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए। बैंक सखी व ग्राम संगठन की अध्यक्ष सुनीता देवी और समूह सखी विनोद देवी ने ध्वजारोहण करने के बाद नगर में तिरंगा यात्रा निकालने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश के वीर शहीदों ने अपने खून का बलिदान देकर ही हमें स्वतंत्र कराया है। आज हमें उन्हें याद करते हुए बड़ा ही गर्व महसूस हो रहा है और हमें उनकी शहादत पर नाज है। कि हमारे देश में ऐसे वीर शहीदों ने जन्म लिया व भारत माता की कोख से जन्म लेने वाले ऐसे वीर शहीदों को बार-बार नमन करते हैं उन्हें प्रणाम करते हैं। राष्ट्रीय सूचना अधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन की जिला बिजनौर कार्यकारिणी सदस्य व बैंक सखी व देव महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सुनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि” कांटों में भी फूल खिलाए इस धरती को स्वर्ग बनाएं,आओ सबको गले लगायें, हम सब मिलकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व बनायें”। इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में स्वास्थ्य सखी शीतल देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी जानकी देवी, विनोद देवी, बीना देवी, जगमति देवी, गुड्डी देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही। देव महिला ग्राम संगठन की महिला पदाधिकारीयों ने  गांव में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।

यह भी पढें: स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश:tv9भारत समाचार