स्टेनोग्राफर महासंघ शाखा बहराइच के अध्यक्ष बने सुभाष, मंत्री पवन श्रीवास्तव

सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर महासंघ शाखा बहराइच का हुआ गठन

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर महासंघ शाखा बहराइच के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (पीए सीडीओ) के सेवानिवृत्त होने पर संगठन की नयी जिला इकाई का गठन बुधवार को सर्वसम्मति से हुआ। इस मौके पर स्टेनोग्राफर महासंघ शाखा बहराइच के अध्यक्ष सुभाष सिंह और जिला मंत्री पवन कुमार श्रीवास्तव चुने गए।

यह भी पढ़ें : इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए की लगातार तीसरी जीत
उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर महासंघ शाखा बहराइच के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (पीए सीडीओ) के सेवानिवृत्त के पश्चात जिलाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। इसके चलते बुधवार को सर्वसम्मति से संगठन की जिला इकाई का चुनाव हुआ। गहमागहमी के बीच शुरू हुए चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारी चयनित किए गए।

उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर महासंघ शाखा जनपद बहराइच कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संरक्षक पद पर संजय श्रीवास्तव, शाहिद अली सिद्दीकी चयनित हुए जबकि आम सहमति से सुभाष सिंह कुशवाहाको जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के पवन कुमार श्रीवास्तव को जिला मंत्री बनाया गया है। जबकि राघवेंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष, अमित सिंह राठौर को कोषाध्यक्ष, सुश्री रूबी सिंह एवं रविंद्र सिंह लाखा को संगठन मंत्री, इकबाल अहमद अंसारी एवं मानवेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को संप्रेक्षक चयनित किया गया है।

चुनाव के बाद कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाइयां दी। इस मौके पर चयनित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें : इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए की लगातार तीसरी जीत