सीएम योगी के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ कर की दीर्घायु की कामना

योगी के नेतृत्व में विकास पथ पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश, विदेशों तक हो रही यूपी की नकल 

लखनऊ। आजमगढ़ जिले में श्री चंद्रशेखर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ करने के बाद केक काटकर मुख्यमंत्री का 51वां जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़ें :‘…मेरे सरकार जिधर होंगे, उधर जाऊंगा’
आजमगढ़ के जहानाबाद के रामपुर में श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ का शुभारम्भ पूर्व मंत्री एवं एमएलसी यशवंत सिंह ने किया। सोमवार सुबह 5 से सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ, समापन हवन-पूजन के साथ 8 बजे हुआ। इसके बाद एमएलसी यशवंत सिंह एवं विक्रांत सिंह रिशु, रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, सठियांव के पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह, जहानागंज के प्रमुख रमेश कनौजिया ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

समर्थकों ने योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और दीर्घायु जीवन की कामना की। एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। फक्र की अनुभूति होती है कि आज उत्तर प्रदेश की नकल विदेशों तक के लोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से जिस तरह माफियाराज का खात्मा कर सरकार ने शांति-व्यवस्था कायम करने के साथ सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ कार्य किया है। इससे प्रदेश के लोग योगी के कार्यों के मुरीद हो चुके हैं। समर्थकों ने सुंदर पाठ कर ईश्वर से यह कामना की है कि योगी को ईश्वर और सशक्त करें उन्हें ताकत दें।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंधक बृजेश कांदू, अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह, कोषाध्यक्ष लालबाहादुर सिंह लालू, सुनील सिंह बल्लू, श्रीराम सिंह, उदय शंकर चौरसिया, अशोक पांडेय, धर्मेंद्र सिंह झब्लू, विजय बहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजयकुमार सिंह भक्कु, चंचल चौबे, अतुल चौबे, बंटी यादव, पंकज पासवान, अनिल सिंह, शिवप्रकाश चौबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। गायक रवि पांडेय ने सोहर तथा अन्य मोहक गीतों से सबका मन मोहा।
यह भी पढ़ें :‘…मेरे सरकार जिधर होंगे, उधर जाऊंगा’