सांसद ने भारत सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर पत्रकार वार्ता में उपलब्धियां बतायी

स्वर्गीय गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान प्रजनन केंद्र अतिथि गृह में देवरिया संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों का चित्रण किया

कृष्णा यादव,जिला संवाददाता :कुशीनगर। देवरिया संसदीय क्षेत्र के विधानसभा तमकुही राज 331 स्थित स्वर्गीय गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र सेवरही के अतिथि गृह में लोकप्रिय सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता में सरकार के 9 साल की कार्यकाल कि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। तथा 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद भी फूका भाजपा कार्यकर्ताओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई दामोदर मोदी को अपना प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से दृढ़ संकल्पित होकर गांव -गांव में सरकार की उपलब्धियों को गरीबों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए शुभ संकेत दिया।

यह भी पढ़े :पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या

देवरिया लोकसभा में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए लोकप्रिय सांसद त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया के अंदर विद्युत समस्याओं को ज्यादा से ज्यादा शुलभ बनाया गया है। जर्जर तारों खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए भारत सरकार के द्वारा ₹90करोड़ उत्तर प्रदेश में खर्च किए जा रहे हैं। दोनों विधानसभाओं में लगभग 300 घरों में रोशनी का प्रकाश नहीं मिल पाता था। लालटेन और ढेबरी के सहारे लोग जीवन यापन करते थे,ऐसे जगहों में हमारे प्रयास से बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया है। जहां आज पथ प्रकाश सहित उनके घरों में प्रकाश फैल रही है और वह अपनी जिंदगी अधिकारों से निकलकर उजालों में व्यतीत कर रहे हैं।

हमारे कार्यककाल से पहले सड़कों की दशा दोनों विधानसभाओं में साथ ही देवरिया लोकसभा क्षेत्र में दैनिय स्थिति में थी। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे बन गए थे। लोगों का चलना दुश्वार हो गया था। मैंने अथक प्रयास करके भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा गड्ढा युक्त सड़कों को मुख्यमंत्री जी के प्रयास से गड्ढा मुक्त बनवाने का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया। फाजिलनगर व तमकुही राज को जोड़ने वाली लगभग 75 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। साथ ही गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द होने जा रहा है। जिससे आवागमन में क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा प्रदान होगी। देवरिया जनपद में तथा कुशीनगर जनपद के तमकुही से मझौली राज सलेमपुर को जोड़ने वाली सड़क का केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन नितिन गडकरी के द्वारा विगत दिनों शिलान्यास कार्यक्रम कराया गया है। बहुत जल्द ही सड़कें बनकर तैयार होंगी।

इसके लिए कार्य योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। तमकुही राज विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक असीम राय की प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्वांचल के इस क्षेत्र में कृषि मंत्री स्वर्गीय बाबू गेंदा सिंह के कर्मस्थली भूमि सरगटिया करणपट्टी में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति मिल गयी है। विश्वविद्यालय बनने के बाद पूर्वांचल सहित अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा तकनीकी ज्ञान लेने में क्षेत्र की अहम भूमिका होगी साथ ही सांसद ने कहा कि हमारे पहले नारायणी नदी के पाट के कारण बंधा बराबर कट कट जा रहा था। घरों में पानी गांव-गांव में घुसकर के तांडव मचा रहा था। बंधो के मरम्मत एवं मजबूती के लिए भारत सरकार से पहल करके बंधो को मजबूत बनाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है।आने वाले वर्ष 2024 में पुनः भाजपा की सरकार बनने वाली है। कार्यकर्ताओं से अपील है कि वह अभी से युद्ध स्तर पर गांव गांव सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य शुरू कर दें।

इस अवसर पर पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी अजय तिवारी सेवरही नगर पंचायत के प्रतिनिधि त्रिभुवन जयसवाल गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक क्षेत्र के युवा भाजपा कार्यकर्ता पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

यह भी पढ़े :पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या