सरयू के किनारे आयोजित चौपाल में पर्यावरण व जल संरक्षण पर हुआ मंथन

पंचवटी प्रजाति के पौधों का रोपण व उनके संरक्षण के लिए अभियान चलाने का लिया सामूहिक संकल्प

बहराइच। महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में आज रविवार को स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा ऐतिहासिक बौण्डी किला के निकट सरयू तट के किनारे (पाण्डेय पुरवा) में पर्यावरण व जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचवटी प्रजाति के अधिकाधिक संख्या में पौधों का रोपण करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सभी को पौधरोपण की शपथ भी दिलाई गई।
आयोजित चौपाल में शिक्षक संगठन, गायत्री परिवार, जय गुरुदेव परिवार, पत्रकार संगठन व अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा सैंकड़ो ग्रामीणजन भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें : सांसद से मुलाकात में उठाई पुरानी पेंशन की मांग
समाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि बौण्डी परिक्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेड़ों का अभाव साफ दिख रहा है, जिसके चलते बाढ़ कटान की जद में कृषि क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है, सैंकड़ों एकड़ जमीन अबतक सरयू (घाघरा) की विनाशलीला के भेंट चढ़ चुकी है। हजारों लोग बेघर होकर गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने के लिए विवश है। कटान की जद को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में योजनाबद्ध तरीक़ों से पंचवटी प्रजाति के पौधों का अधिकाधिक संख्या में रोपण जनहित में अति आवश्यक है इसके लिए वृह्द स्तर पर जन जागरण अभियान चलाना होगा।
कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी शिक्षक नेता पुण्डरीक पाण्डेय ने कहा कि समूचे महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचवटी प्रजाति के पौधों के रोपण व उनके संरक्षण के लिए विस्तृत कार्ययोजना जन सहयोग से बनाई जा रही है, शीघ्र ही बौण्डी में विशाल पर्यावरण चौपाल का आयोजन कर पंचवटी प्रजाति के पौधों का वितरण ग्रामीणों को किया जाएगा साथ ही सामूहिक पौध रोपण कार्यक्रम भी तय किया जाएगा।

आयोजित चौपाल की अध्यक्षता शिक्षा शास्त्री राम सागर पाण्डेय ने किया। आयोजित चौपाल को वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार रजनीश त्रिवेदी, अरविंद पाठक, राकेश मौर्य, सूरज त्रिवेदी, हर्ष मिश्रा, भोलू तिवारी, गिरजाशंकर मिश्र, आदर्श मिश्र, तत्सत, लाल बिहारी पाण्डेय, प्रवक्ता प्रदीप यादव, विवेकानन्द अवस्थी, प्रदीप मिश्र, व सीपी पाण्डेय ने भी संबोधित कर अधिकाधिक संख्या में जन सहयोग से पंचवटी प्रजाति के पौधों के रोपण का आवाहन क्षेत्र के लोगों से किया गया।
कार्यक्रम समापन अवसर पर पर्यावरण विद पुण्डरीक पाण्डेय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंचवटी प्रजाति के 21 पौध का रोपण कर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
यह भी पढ़ें : सांसद से मुलाकात में उठाई पुरानी पेंशन की मांग