समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य : सांसद जगदंबिका पाल

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के तहत सांसद जगदंबिका पाल ने घर-घर किया संपर्क

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधान सभा के चिल्हिया मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ हुआ।जिला अभियान प्रमुख दीपक मौर्य भी साथ रहे। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ता इस कार्य में तन मन से जुट जाए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को मिल रहा अपार जनसमर्थन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधान सभा के चिल्हिया मंडल के सिरवत में बूथ संख्या 344, 345, 346 में सांसद जगदंबिका पाल ने जिला अभियान प्रमुख मंडल अध्यक्ष तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर संपर्क किया। सांसद जगदंबिका पाल नेने घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों के बारे में बताया तथा सभी को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हो सके इसके लिए सभी को बुकलेट भी दिया। एक भी परिवार न छूटे इस क्रम में उस बूथ के जो मनरेगा श्रमिक अमृत सरोवर पर काम करने गए थे, वहां जाकर मनरेगा श्रमिकों से मिले और मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अमृत सरोवर से जल संरक्षण तथा सरोवर की उपयोगिता के बारे में भी सभी लोगों को बताया मनरेगा।

इस दौरान श्रमिक अपने सांसद को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखे। सभी ने सांसद के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई। सांसद जगदंबिका पाल गांव में उन सभी लाभार्थियों से भी मिले, जिनको प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पशु शेड सुअर बाड़ा व शौचालय मिला है और लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी लिया।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठा हुआ जो व्यक्ति है उसको भी उतनी खुशी मिले जो खुशी भक्ति का अगला व्यक्ति पा रहा हो हर व्यक्ति बिना भेदभाव के सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पा रहा है। हम सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन के साथ भारत आगे बढ़ रहा है देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सभी योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिल रहा है।

इस दौरान मंडल महा मंत्री पद्माकर शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी, मंडल मीडिया प्रभारी राघवेंद्र मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष गणेश चौरसिया, बूथ अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगिया कौशलेंद्र त्रिपाठी, महेश मणि त्रिपाठी, घनश्याम गुप्ता तथा सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय, ग्राम प्रधान जितेंद्र चौधरी, नीलू ओझा, मुन्ना लाल गौड़ आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को मिल रहा अपार जनसमर्थन