सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का आज 50वां जन्‍मदिन, सपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मधुश्याम राय एवं सपा विधायक प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ उदय नारायण गुप्ता ने अलग- अलग प्रकार से सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को बनाया यादगार

संजय पटेल,तमकुही राज /कुशीनगर।  पुरे उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूम धाम से सपा समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50 वॉ जन्मदिन मनाया जा रहा हैं। इसी उपलक्ष्य में जनपद कुशीनगर में भी समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के समर्थको द्वारा अलग -अलग प्रकार से बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म नंबर 1 से रवाना की जाएगी

केक काटते हुए राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मधुश्याम राय सपा समर्थकों के साथ 👆

कुशीनगर जिले में समाजवादी पार्टी प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के समर्थको द्वारा पुरे प्रदेश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन तमकुही विधानसभा के लबनिया चौराहे पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें उपस्थित राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मधुश्याम राय जिला सचिव जाकिर हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष गोरख निषाद उप विधानसभा उपाध्यक्ष विरेंद्र यादव ग्राम प्रधान व विधानसभा पिछड़ा प्रकोष्ठ से अवध किशोर और दूर-दूर से आए जनता जनार्दन ने मिलकर केक काटा और मिठाइयां बांट कर उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना की।

फोटो कैप्शन -मरीजों को फल बाटते हुए सपा विधायक प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवरही डॉ.उदयनारान गुप्ता

वहीं दूसरी तरफ सपा विधायक प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवरही डॉ.उदयनारान गुप्ता ने सपा समर्थको के साथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर भर्ती मरीजों को फल बाटते हुए व उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लेते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लम्बी उम्र की कामना किया किए।साथ में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में सपा समर्थक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म नंबर 1 से रवाना की जाएगी