शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के उत्तराधिकारी गण कब तक सहेंगे अपमान" विषयक संगोष्ठी पर हुयी चर्चा

शक्ति सिंह,बहराइच। शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के रक्षा हेतु सेनानी भवन परिसर बहराइच में स्थापित पूज्य बापू महात्मा गांधी, सरदार जोगेंद्र सिंह एवं रफ़ी अहमद किदवई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित करके राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान का गायन किया गया।

यह भी पढ़ें :जिला आपूर्ति निरीक्षक के विदाई समारोह का आयोजन

तत्पश्चात दिन के 11.00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन सभागार में “स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के उत्तराधिकारी गण कब तक सहेंगे अपमान” विषयक संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें हमारे आत्मीय पूर्वजों शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के समकक्ष स्थान देने वाली सरकार जैसे मध्यप्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के मुख्यमंत्री गणों के प्रति लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया गया। साथ ही हम स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों की उपेक्षा किये जाने पर उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की आलोचना की गई। दोपहर 12.30 बजे से संगठन की मासिक बैठक पूर्व सूचना के अनुसार कोरम पूरा होने के पश्चात आरंभ हुई। जिसमें पांच विंदुओं पर विचार करके यथोचित निर्णय लिया गया।

उक्त अवसर पर संगठन के प्रान्तीय कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र, बहराइच इकाई के संगठन अध्यक्ष वेदव्रत श्रीवास्त, कर्मवीर सिंह, संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, कृष्ण देव तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी,अंगनू प्रसाद, विद्या राम मौर्य, रंगई यादव, संगठन महामंत्री आदित्य भान सिंह, इकौना श्रावस्ती के संगठन मंत्री बदलूराम गौतम, अशर्फी लाल गौतम, गिलौला श्रावस्ती के फूलमती देवी, बहराइच के तुलसी राम, अमरेन्द्र मिश्र, श्रीमती रानी देवी मिश्रा, शिव नारायण मौजू रहे रहे।

यह भी पढ़ें :जिला आपूर्ति निरीक्षक के विदाई समारोह का आयोजन