विवाहिता का चार साल तक करता रहा यौन शोषण, अब बना रहा धर्मान्तरण का दबाव

महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

राजेश प्रकाश, रांची। बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता के साथ बसंती मोड़ के फल कारोबारी शमशाद ने शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया। जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। बोकारो महिला थाने में पीड़िता ने आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें : 8 अगस्त से बहराइच शहर में दुरुस्त हो जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, 38 सिपाही सम्हालेंगे जिम्मेदारी
आपको बताते चलें कि महिला की शमसाद से पहचान उसके दुकान में ही हुई और शादी का झांसा देकर चार साल से वह महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो फल विक्रेता शमशाद ने धर्म परिवर्तन करने तथा अन्य मुस्लिम लोगो से हमविस्तर होने का दबाव बनाया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने महिला थाना में की है। उसने आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

महिला के मुताबिक आरोपित सेक्टर नौ बसंती मोड़ में फल की दुकान चलाता है। महिला का पति राज्य के बाहर रहता है। यहां वह अपने चार साल के पुत्र के साथ रहती है। फल-सब्जी खरीदने के दौरान उसकी शमशाद से पहचान हो गई और शमशाद से दोस्ती हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया की फिर दोनों में प्यार हो गया। शमशाद ने उसे शादी का भरोसा दिया और बच्चे के भरणपोषण की जिम्मेवारी उठाने की बात भी कही। इसके बाद यौन शोषण किया। चार साल से वह यौन शोषण कर रहा था।

महिला की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 8 अगस्त से बहराइच शहर में दुरुस्त हो जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, 38 सिपाही सम्हालेंगे जिम्मेदारी