विजावर से भोपाल जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बण्डा रूके 

बंडा में दो गुटों में गुटबाजी करते हुए नजर आयी कांग्रेस,वर्तमान एवं पूर्व विधायक ने की एक दूसरे पर टिप्पणी 

मनोज मेहरा,सागर /मध्यप्रदेश। सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र बण्डा में गांधी मूर्ति पर बंडा विधायक तरवर सिंह के नेतृत्व में आधे कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार ढोल ताशो के साथ वर्तमान विधायक तरवर लोधी जिन्दाबाद के नारों से स्वागत किया।

यह भी पढ़े :नवीन वाइट हाउस मिटिग हाल का एडीजी जोन ने किया उद्घाटन

फोटो कैप्शन – फुल -माला के साथ स्वागत करते हुए कार्यकर्त्ता

वही आधे कोंग्रेसियो ने बस स्टैंड पर पूर्व कांग्रेस विधायक नारायण प्रजापति के समर्थको ने उनके समर्थन में नारे के साथ उत्साह पूर्वक पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। काफ़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।मीडिया को जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और माननीय कमलनाथ जी ने जो घोषणा की है।उन घोषणाओं को भी सरकार बनते ही शीघ्र पूरा करेंगे।

यह भी पढ़े :नवीन वाइट हाउस मिटिग हाल का एडीजी जोन ने किया उद्घाटन