लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने गोरखनाथ दुबे

राजस्थान के आईटी प्रभारी बने श्री कृष्ण, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी धर्मेंद्र को

नईदिल्ली। लोकतंत्र की युवा शक्ति पार्टी (LYSP) का संगठन विस्तार निरंतर जारी है। लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय करने के लिए तेजी से सदस्यता अभियान चलाते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंप रही है। उसी के तहत राजस्थान और यूपी में संगठन को विस्तार प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें : छात्रा से किस मांगने और सेक्स ऑफर करने वाले रसिया गुरुजी सस्पेंड

गोरखनाथ दुबे -प्रदेश उपाध्यक्ष ( लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी )

लोकतंत्र की युवा शक्ति पार्टी (LYSP) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजकुमार बाजपेई ने बताया कि आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। उसी के तहत सभी प्रांतों में संगठन को विस्तार देने का क्रम जारी है। उनका की सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही है। हर बूथ पर LYSP का कार्यकर्ता सक्रिय रहे इसके लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। बैठकों और सभाओं का दौर जारी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बाजपेई ने कहा कि यूपी में संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बहराइच जिले के रायपुर राजा निवासी गोरखनाथ दुबे पुत्र मार्कण्डय दुबे को मनोनीत किया गया है।

धर्मेंद्र कुमार – देवीपाटन मंडल अध्यक्ष (लोकतान्त्रिक युवा शक्ति पार्टी)

वहीं लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष के पद पर धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सरजू प्रसाद, निवासी- रानीपुरवा, गोण्डा को दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यूपी के साथ ही राजस्थान में भी संगठन विस्तार लगातार जारी है राजस्थान के जयपुर, सांगानेर प्रताप नगर निवासी श्री कृष्ण चौधरी पुत्र एच.एस.चौधरी को लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी के आईटी प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी नव मनोनीत पदाधिकारी ऊर्जा से भरपूर है। इन सभी को प्रदान किए गए दायित्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : छात्रा से किस मांगने और सेक्स ऑफर करने वाले रसिया गुरुजी सस्पेंड