राजस्थान की 6 लड़कियों का सीतापुर पुलिस ने किया चालान

सड़क पर कर रही थी लोगों से जबरन वसूली

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार (सीतापुर )।  रामकोट थाना क्षेत्र जवाहरनगर चीनी मिल मार्ग पर अर्थाना गांव के बाहर सुनसान स्थान पर राजस्थान से आई अनजान 6 लडकिया राहगीरो को रोककर जबरन वसूली कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लड़कियों को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में चालान कर न्यायालय भेज दिया है। अर्थाना गांव निवासी नवनीत बाइक से अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उन्होंने लड़कियों को सड़क से गुजर रहे राहगीरों से वसूली करते देखा। उन्होंने तुरंत सूचना ग्रामीणों को दी। मामले की जानकारी पाकर अर्थाना, गाजीपुर एवं टेड़वा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लड़कियों के द्वारा कोई सही प्रत्युत्तर नहीं दिया गया। ग्रामीणों से पूछने पर बताया कि वह राजस्थान से आई हैं। जिससे ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को फोन किया गया। थाना रामकोट से पहुंचे सिपाही डील चंद्र वर्मा ने लड़कियों को ऑटो में बैठाकर थाना रामकोट लेकर गए। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए लड़कियां राजस्थान की हैं। जिनके द्वारा बताया गया है। कि इनका मांगने का पेशा है सभी का धारा 151 में चालान कर दिया गया है।