यूपी में मिशन शक्ति की रोल मॉडल बनी प्राची, पुष्पा और सविता

मिशन शक्ति के तहत बेहतर कार्य करने वाली यूपी की 3 महिला कांस्टेबल को डीजीपी ने किया सम्मानित

आयुष पाण्डेय, लखनऊ : लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने और पुणे सुरक्षा के तौर तरीके बताने में अहम भूमिका निभाने वाली तीन महिला कांस्टेबल को बेहतर कार्य करने के लिए चुना गया है। इनमें लखीमपुर, अयोध्या और हरदोई की महिला कांस्टेबल शामिल है। तीनों महिला कांस्टेबल को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डीजीपी ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया साथ ही अन्य कांस्टेबल को सम्मानित महिला कांस्टेबल से प्रेरणा लेने की सीख दी।

यह भी पढ़ें : दगाबाज प्रेमी : शादी से पहले पत्नी बना कर दिया धोखा
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित करने के साथ साइबर व सिविल क्राइम से संरक्षित करना है। मिशन शक्ति कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रदेश के थानों में तैनात महिला कांस्टेबलों को सौंपी गई है। मिशन शक्ति कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली महिला कांस्टेबलों की सूची बीते दिनों डीजीपी कार्यालय से सभी थानों से मांगी गई थी।

प्रदेशभर के थानों से डीजीपी कार्यालय पहुंची महिला कांस्टेबलों की सूची में लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली से महिला कांस्टेबल प्राची द्विवेदी को चयनित किया गया है। वही हरदोई से सविता उपाध्याय और अयोध्या से पुष्पा सागर चयनित हुई है। यह सभी महिला आरक्षियों ने 15 दिन चले मिशन शक्ति कार्यक्रम में जिले में सराहनीय कार्य किया है।

चयनित तीनों महिला कांस्टेबलों को डीजीपी द्वारा एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। लखीमपुर खीरी की महिला कांस्टेबल प्राची के सम्मानित होने से जिले के पुलिसकर्मी काफी प्रफुल्लित है।
यह भी पढ़ें : दगाबाज प्रेमी : शादी से पहले पत्नी बना कर दिया धोखा