मोहर्रम जुलूस में दो अखाड़ों के बीच चलती रही लाठीयाँ पुलिस बनी रही मुक दर्शक

बच्चो संग औरते भी गलीयो मे दौडाकर पिटी गयी,पीस कमेटी के बैठक मे मांगी गयी थी पर्याप्त फोर्स

कृष्णा यादव,तमकुही राज/कुशीनगर। सेवरही में शनिवार के दिन मोहर्रम के जूलूस व ताजीया गत बीती रात्रि को निकाला गया। जिसमें पीस कमेटी के बैठक में ताजीयादार के जिम्मेदार लोगों द्वारा थानाध्यक्ष सेवरही हर्षवर्धन सिंह के सामने यह बार- बार माँग रखी गयी थी कि सेवरही नगर पंचायत मे और ईर्द -गिर्द स्मैकीयों की संख्या ज्यादा हो गयी है। जो आये दिन भी अलग -अलग गुटो में लड़ाई- झगड़ा मारपीट होती रहती है।

यह भी पढ़ें :विशेष थाना समाधान दिवस आयोजित,राजस्व के बढ़ते मामले के कारण बढ़ रहे छोटे-छोटे अपराध पर प्रशासन का सख्त रवैया

फोटो कैप्शन – तजिया गुटो में लड़ाई- झगड़ा मारपीट के दौरान हॉस्पिटल में भर्ती घायल लोग

इस नाते नगर मे निकलने वाले एक से लेकर छ: नं0 अखाड़ा में पर्याप्त पुलिस बल की मांग किया गया था। परन्तु इसके विपरीत सेवरही नगर के पुलिस चौकी से दो ही नायब दरोगा और चौकी के कुछ ही सिपाही सुरक्षा व्यवस्था पर लगाये गये थे और बाकी सिपाही अपने- अपने रात्रि रूटीन ड्यूटी मे कार्यरत थे। थाना सेवरही के जिम्मेदार अधिकारी कुम्भकर्णी नींद मे मसगुल थे। उनको यह नही पता कि लगभग जहाँ दस हजार की भीड़ मे मर्द, औरत और बच्चों को सेवरही चौकी के दो नायब दरोगा और कुछ सिपाही कैसे नियन्त्रण कर सकते है।

आखिरकार वही हुआ जिसका डर सता रहा था। अखाड़ा नं0 एक से अखाडा नं0 तीन से खुब लाठीयाँ चली। जिसमें कई लोगों का सर फटा, कितनो का हाथ टुटा, कितने बच्चो को पिटा गया,कितने लहुलुहान हुये और कई औरतो को चोटे आईं। यही तक नहीं थमा मामला, आपको बता दें कि गलियों में दौड़ाकर पिटा गया। सेवरही पुलिस मुक दर्शक बन तमासा देखती रही।

इस संबंध में जब सेवरही चौकी इंचार्ज दीपक कुमार सिंह से जानकारी ली गयी तब उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग समझ नही पाये शायद अखाडा नं0 1और 3 आपस में मिल रहे है, जब लाठीया चलना शुरु हुआ और भगदड़ मची। तब हम लोग दौड़कर मामले को संभालते हुए भीड़ को तितर- बितर किए।इस दौरान कुछ लोगो को चोटे आई है,जिन्हे तत्काल सेवरही समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज हेतु भेज दिया गया है और आगे कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अब सवाल ये उठता है कि इतने बड़े त्योहार पर सेवरही थानाध्यक्ष ताजिया जुलूस मे मौजूद क्यो नही थे। क्या सत्य है,यह तो जाचोपरान्त ही पता चल पायेगा।

घटना के सम्बंध मे सेवरही थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने शनिवार के दिन अखाडों के सदस्यों के साथ बैठक कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए आपसी भाईचारा बनाये रखने व शांति पूर्वक ताजिया उठाने का अपील किया।साथ में पुलिस बल देने की बात भी कही। तब सभी अखाड़े के कमेटी वाले लोग ताजिया उठाने को राजी हुए ।

यह भी पढ़ें :विशेष थाना समाधान दिवस आयोजित,राजस्व के बढ़ते मामले के कारण बढ़ रहे छोटे-छोटे अपराध पर प्रशासन का सख्त रवैया