मेंथा की टंकी में विस्फोट महिला समेत 5 झुलसे

मेंथा की पेराई करते समय अधिक कंप्रेसर बनने से हुआ हादसा, सभी घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

बहराइच। जिले के हरैया गांव में बुधवार को मेंथा फसल की पेराई करते समय अधिक कंप्रेसर बनने से मेंथा की टंकी में विस्फोट हो गया। जिससे पराई कार्य में लगी महिला समेत पांच लोग झुलस कर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालत नाजुक बनी हुई है। अधिक कंप्रेसर से टंकी फटने के चलते किसान का भी काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें : G-20 DEWG समिट : साइबर सुरक्षा और डिजिटल स्किलिंग मुद्दों पर हुआ मंथन
सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा के हरैय्यागांव में मेंथा की फसल की पढ़ाई के लिए टंकी स्थापित है। बुधवार को मेंथा की फसल पेरने के लिए टंकी का संचालन हो रहा था। आसपास मजदूर काम कर रहे थे। उसी जगह पर गांव निवासी भागवत रानी (40) पत्नी दयाराम, अपने बेटे दिव्यांशु व बेटी अंजली के साथ मेंथा की पढ़ाई के लिए फसल को फैला रही थी। पास में ही गांव निवासी अर्पित (5) और लाजो (4) भी खेल रहे थे।

दोपहर के लगभग 12:00 बजे का समय था। टंकी में भरी गई मेंथा की फसल की आधी से अधिक पराई हो चुकी थी इसी दौरान टंकी में कंप्रेसर अधिक बन गया लेकिन कार्य में लगे मजदूर इसे जान नहीं पाए और तेज आवाज के साथ टंकी में विस्फोट हो गया। मेंथा की टंकी फटते ही। टंकी के अंदर भरा गर्म पानी और मेंथा की फसल आसपास काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरी। जिससे चीख-पुकार मच गई। टंकी फटने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। चपेट में आकर भागवत रानी, दिव्यांशु अंजलि, अर्पित और लाजो गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार नें भी भी मौके पर पहुचकर घायलों के इलाज में मदद की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि टंकी में अधिक कंप्रेसर बनने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : G-20 DEWG समिट : साइबर सुरक्षा और डिजिटल स्किलिंग मुद्दों पर हुआ मंथन