मुस्लिम युवक ने हिंदू नाबालिक लड़की की चाकू से 40 वार, गोदकर हत्या कर दी

आस पास बहुत लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने लड़की को बचाने का प्रयास नहीं किया।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार  शाहाबाद  (दिल्ली)।  28 मई 2023 को दिल्ली के शाहाबाद डेयरी क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक साहिल ने एक हिंदू नाबालिक लड़की साक्षी रेड्डी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस पर हमेशा सवाल उठाने वाले देखते रहे। साहिल ने चाकू के 40 वार किए। फिर लौटकर आया और पत्थर से उसे बार बार

कुचला। आस पास बहुत लोग मौजूद थे ,लेकिन लड़की को बचाने का प्रयास किसी ने नहीं किया। बहुत ही दुखद घटना है।

यह भी पढें :सांसद मेनका गांधी का पशुओं की सुरक्षा के लिए एसपीसीए गठन पर जोर

इस घटना का यह वीडियो आप देख नहीं पाएंगे आपकी रूह कांप जाएगी। साहिल नाम का यह हैवान 15- 16 साल की बेटी साक्षी पर इस कदर टूट पड़ता है, कि पहले चाकू से उसका शरीर छलनी करता है। इतने में उसका पेट नहीं भरता तो पत्थर से कई बार कुचलता है। यह सब होता रहता है लेकिन कोई बचाने वाला नहीं होता। ऐसा नहीं है कि वहां लोग नहीं थे। लेकिन वह सब हैवान थे। जिनका दिल नहीं पिघला और बेटी की मौत का तमाशा देखते रहे। उसकी आखिरी आवाज भी उनके कानों में नहीं गई। इन बहरों को बराबर की सजा मिलनी चाहिए। यह देखकर बहुत अफसोस हुआ, कैसे धीरे-धीरे लोग दूसरे किस्म के शैतान बनते जा रहे हैं। अगर लोग विरोध कर देते तो शायद साक्षी जिंदा होती है । साक्षी का कत्ल करने के बाद साहिल फरार हो गया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से साहिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली पहुंच रही है और अब उससे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले 16 साल की लड़की साक्षी की हत्या का वीडियो सामने आया था। जिसमें नजर आ रहा था। कि किस तरह साक्षी पर साहिल ने चाकू से हमला किया था। साक्षी के हत्यारे साहिल की तलाश में पुलिस की 6 टीमें लगी हुई थी। उसकी लोकेशन को ट्रैक करने की लगातार कोशिश की जा रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। वह बड़ी चलाकी से अपना फोन घर पर ही छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि कुछ अहम इनपुट मिलने के बाद आखिरकार पुलिस को कामयाबी हाथ लगी गई और उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से धर दबोचा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है। कि साहिल एसी रिपेयरिंग का काम करता था। यह भी कहा जा रहा है कि साक्षी की मां ने मांग की है कि आरोपी साहिल को फांसी हो ।

यह भी पढें : सांसद मेनका गांधी का पशुओं की सुरक्षा के लिए एसपीसीए गठन पर जोर