मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, भोलेनाथ से की लोकमंगल की प्रार्थना

हर बार की तरह इस बार भी सोमवार की सुबह जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियाद

अखिलेश राय,सम्पादक व प्रभारी (उ.प्र.):गोरखपुर।गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल की प्रार्थना की। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद रुद्राभिषेक किया।

यह भी पढ़े :पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना सेवरही के नवनिर्मित बाउन्ड्रीवाल का किया गया उद्घाटन

फोटो कैप्शन -
फोटो कैप्शन -सीएम योगी आदित्यनाथ वृक्षारोपण कर पौधे में पानी देते हुए

मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य पुरोहितगण एवं ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गो सेवा केंद्र में 51 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकड़ ) का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मंत्री वन, वन्य जीव एवम पर्यावरण डॉ अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन एवम पर्यावरण मनोज सिंह, सचिव पर्यावरण आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर भीम सिंह, प्रभागीय जिला वन अधिकारी विकास यादव एवम विक्रम सिंह उपस्थित रहे। जनता दर्शन में सीएम ने  लोगों की समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर बार की तरह इस बार भी सोमवार की सुबह जनता दर्शन लगाया। इस दौरान अपनी समस्या लेकर आए सैकड़ों लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनसे प्रार्थना पत्र लेते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान अपने स्वजनों के साथ आए बच्चों को भी सीएम ने दुलारा और चॉकलेट दिया।

यह भी पढ़े :पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना सेवरही के नवनिर्मित बाउन्ड्रीवाल का किया गया उद्घाटन