मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब500 लोगों की समस्याएं को सुना,शिव भक्तों पर की गई पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा

दिनेश चंद्र मिश्र,गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता  के  कुर्सियों पर बैठाए गए। करीब 500 लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया। हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :योगी सरकार ने रचा इतिहास, यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये

इस दौरान देवरिया से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत मंडलायुक्त को निर्देशित किया कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा दी जाए और राजस्व और पुलिस से जुडी जनता के मामालों में प्रभावी निस्तारण हो।अवैध कब्जा वाले दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। अधिकारियों की द्वारा जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने उक्त निर्देश सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। उन्होंने कहा कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें।प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नागेश्वरनाथ पर शिव भक्तों पर की गई पुष्प वर्षा

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, सरयू घाट पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने कावड़ यात्रियों पर किया पुष्प वर्षा, नागेश्वरनाथ पर शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, पुष्प वर्षा से अभिभूत हुए श्रद्धालु, भगवान राम भगवान शिव और मुख्यमंत्री योगी के लगाए गए जयकारे।

यह भी पढ़ें :योगी सरकार ने रचा इतिहास, यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये