भारत का खोया गौरव लौटा रही है मोदी सरकार : प्रदेश अध्यक्ष

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष " नौकरी के नाम पर वसूली पर निकलते थे सपा के चाचा - भतीजे, संपर्क से समर्थन अभियान की प्रदेश अध्यक्ष ने की औपारिक शुरुआत

बाराबंकी/ बहराइच। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को बाराबंकी और बहराइच में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आक्रामक रणनीति और तगड़ी कूटनीति ने भारत की एक सशक्त राष्ट्र की छवि पेश की है। प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले नौ साल के दौरान देश के विकास से लेकर गरीब और महिला कल्याण के क्षेत्र में मिसाल देने लायक अनेकों काम किए। इनमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति तो हुई ही, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसे कानून से छुटकारा मिला, इसके साथ ही उड़ी और पुलवामा हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गई ।

यह भी पढ़ें : यूपी के 5 थाने और एक पुलिस लाइन की बदलेगी तस्वीर, चंदौली में बनेगा नया महिला थाना
प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को बाराबंकी के मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कांफ्रेंस हॉल में भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, मात्र कुछ महीनो में ही कोरोना वैक्सीन के निर्माण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई बुलंदिया प्रदान की। कोरोना काल में विश्व के 100 से अधिक देशों में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करके पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम् के साथ ही सर्वे भवन्तु सुखिनः की भारतीय भावना को चरितार्थ किया है। कहा ,भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के साथ ही भारतीय प्राचीन सांस्कृतिक विरासतों का जीर्णोद्धार कराकर मोदी सरकार भारत का गौरव लौटाने में जुटी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, यह नया उत्तर प्रदेश है, जो हर व्यक्ति को सम्मान देता है,बहन – बेटियों को छेड़ने वालों को बर्बाद कर देता है, 2017 से पहले 700 देंगे हुए थे,अब कर्फ्यू नहीं लगता। सपा सरकार में नौकरी के नाम पर चाचा – भतीजे वसूली पर निकलते थे,अब उनकी छुट्टी हो गई। बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर सम्मेलन में मौजूद प्रबुद्ध जनों से 2024 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए समर्थन मांगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने देश में 60 सालों तक राज करके देश और समाज में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। जबकि पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए देश के गरीबों की सेवा में जुटी है।

जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन आशीष पाठक ने किया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, मेयो इंस्टीट्यूट की चेयरपर्सन मधुलिका सिंह, संयोजक विजय आनंद बाजपेई, नवीन राठौर, डॉक्टर राम कुमारी मौर्य, डॉ विवेक वर्मा, सुमन श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो बाइक रैली को दिखाई झंडी

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद भाजयुमो की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह,जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, संयोजक अरुण रावत आदि मौजूद रहे।

संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत

भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत ” संपर्क से समर्थन अभियान” की औपारिक शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को की। व्यवसायी संजय सेठी के घर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे भेंट की। मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक दिए और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान 15 से 20 जून तक चलेगा। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे।
यह भी पढ़ें : यूपी के 5 थाने और एक पुलिस लाइन की बदलेगी तस्वीर, चंदौली में बनेगा नया महिला थाना