भाजपा ने आयोजित किया प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा-त्रिवेन्द्र

अखिलेश राय,सम्पादक व प्रभारी (उ.प्र.):देवरिया। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महासम्पर्क अभियान के तहत देवरिया लोकसभा के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के सम्मेलन का आयोजन आईटीआई कालेज के हाल में हुआ।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सरकार की ओर से जनहित में कराए गए कार्यों की जमकर सराहना की। इसके अलावा विपक्ष पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, भोलेनाथ से की लोकमंगल की प्रार्थना

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं और भाजपा ने हमेशा से प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान किया है। ऐसा किसी अन्य पार्टी ने अब तक नहीं किया।भ्रष्टाचार और आतंकवाद को लेकर मोदी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया है।इस देश मे शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसके तक मोदी सरकार की कोई न कोई योजना न पहुची हो।

सांसद डॉ.रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का वह वर्ग है जो समाज को, देश को एक नयी दिशा देता है,अगर यह वर्ग आज भाजपा के महासम्पर्क अभियान का हिस्सा बन रहा है तो यह मोदी सरकार के सुशासन के नीतियों का परिणाम है।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, भोलेनाथ से की लोकमंगल की प्रार्थना