फतेहपुर में गरजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विपक्षियों को सुनाई खरी खरी

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार (फतेहपुर)।  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक दिवसीय फतेहपुर के दौरे पर थे। उन्होने कार्यक्रम के दौरान विपक्षियो को खूब खरी खोटी सुनाई तो वही भाजपा सरकार की एक एक उपल्बधियों को गिनकर सुनाया। प्रेक्षागृह मे हुए मोर्चे के कार्यक्रम के आयाह शाह विधायक विकास गुप्ता,बिंदी विधायक जय कुमार सिह जैकी,बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी प्रमुखता से मौजूद रहे।

यह भी पढें :डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे बरेली,गिनाई उपलब्धियां

डिप्टी सीएम ने प्रेक्षागृह मे कार्यक्रम के दौरान महिल मोर्चा, किसान मोर्चा युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों से गर्मजोशी से भेंट की, इसके साथ ही संबोधित भी किया। उन्होंने कहा जब 2024 के चुनाव के बाद मे नरेंद्र मोदी विजय के पुष्प माला पहने तक एक कमल पुष्प फतेहपुर का भी हो। इसके लिए आज हम सब इस कार्यक्रम से संकल्प लेकर जाएं। अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल पूर्ण होने पर पार्टी की ओर से मोर्चा सम्मेलन हुआ है। यह बड़े ही तो गौरव का विषय है। जो मुझे भाग लेने का अवसर मिला। 2014 से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही गरीब कल्याण योजना शुरू हुई लोगों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसानों को किसान सम्मान निधि, गैस कनेक्शन के साथ ही गांव-गांव शुद्ध जल आपूर्ति की गई। किसानों को सिंचाई बीच के साथ नीम कोटेड यूरिया दे जा रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के नाम का उपयोग किया। लेकिन उनके स्वच्छता अभियान पर कोई कार्य योजना तैयार नहीं हुई। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े पैमाने पर स्वच्छ भारत मिशन चलाकर देश की तस्वीर बदल दी कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का फतेहपुर से गहरा लगाव है। तभी तो उन्होंने अपने व्यस्ततम समय में कई बार फतेहपुर का दौरा कर इसे बताया भी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा हम सभी मिलकर भाजपा के विजय रथ को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना, उपाध्याय प्रदेश, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रविता शास्त्री, पुष्पराज पटेल, मनोज मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, अर्पणा सिंह, अर्चना त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, अनूप सिंह कुशवाह कार्यक्रम संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, ज्योति प्रवीण मथुरा जी विश्वकर्मा, मनोज निषाद, अखिल खान सहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढें :डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे बरेली,गिनाई उपलब्धियां