पर्वतारोही अभिनीत को राज्यपाल ने बधाई देकर सम्मानित किया

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) लखनऊ।  पर्वतारोही अभिनीत को उत्तर प्रदेश लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। पर्वतारोही अभिनीत ने केदारखंड ट्रैक पीक पर चढ़ाई करके प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसके लिए पर्वतारोही को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढें :इश्क में पागल दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, बिलख रहे मासूम

इसकी सराहना करते हुए महामहिम राज्यपाल ने पर्वतारोही को बधाई दी और जीवन में इससे भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। पर्वतारोही को राज्यपाल ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का मेडल पहनाकर बधाई दी। पर्वतारोही ने हाल ही में तपोवन ट्रैक पर पर्यावरण संरक्षण का बैनर फहराकर देश को पर्यावरण बचाओ अभियान का संदेश दिया। इसके लिए राज्यपाल जी ने बहुत ही अच्छा बताया और उन्होंने कहा कि प्रकृति को हम सब लोगों को मिलकर के बचाना चाहिए, तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे। पर्वतारोही अभिनीत ने राज्यपाल जी से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया है। पर्वतारोही अभिनीत एक कृषक परिवार से संबंधित हैं। पर्वतारोही हरदोई के एक छोटे से गांव सांता में निवास करते हैं पर्वतारोही ने कई भारतीय चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश प्रदेश में गौरवान्वित किया है। पर्वतारोही ने हाई स्कूल गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज,व राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बालमऊ, स्नातक पटेल महाविद्यालय पतसेनी बालमऊ हरदोई से किया है। वर्तमान की पढ़ाई डॉक्टर बी आर अंबेडकर आईटीआई लखनऊ से कर रहे हैं। पर्वतारोही का सपना है कि वह विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके देश का नाम रोशन करना है। उसके बाद वह सातो महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर चड़ाई करके देश का तिरंगा फहराना चाहता है।

यह भी पढें :इश्क में पागल दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, बिलख रहे मासूम