निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें: स्वतंत्र देव सिंह

बाढ़ परियोजनाओं के संबंध में जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा बैठक।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेवता विधानसभा में बाढ़ की तैयारियों एवं प्रदेश में संचालित बाढ़ परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये, कि बाढ़ से बचाव हेतु समस्त तैयारियां प्रत्येक दशा में 15 जून तक पूर्ण करा लें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पर जाकर कार्य करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए, कि सभी निर्माणाधीन बाढ़ में योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करा लें।

यह भी पढें : तहसील में सेना के अधिकारियों ने बाढ़ की समस्या पर किया मंथन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों के विभिन्न बिंदुओं बैठक बाढ़, नियंत्रण कक्ष बगैर केंद्र तटबंध के मरम्मत कार्य अति संवेदनशील, संवेदनशील स्थलों का चिन्हिरकरण एवं संभावित परियोजनाओं को मानसून पूर्व पूर्ण किए जाने एवं कार्य स्थलों पर कैमरे की सफलता पर गहन समीक्षा की, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण कराएं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि बाढ़ से बचाव हेतु बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील तथा संवेदनशील जनपदों का विशेष ध्यान दें तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराने तथा बालपुर की तैयारियों के संबंध में नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक आयोजित करें। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देशित किया कि एवं कार्य सुनिश्चित करें इसके साथ ही ड्रेमो की सफाई पूर्ण करा लें। ज्ञान तिवारी ने विधानसभा में बाहर की संपूर्ण स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने कहा बाबर का स्थाई समाधान होना चाहिए। जहां पर परियोजनाओं की जरूरत है, उन्हें मंजूरी मिले इसके साथ ही विधायक ने गुस्साई क्षेत्र में सिंचाई विभाग का एक गेस्ट हाउस बनाने का आग्रह किया।  जिस पर मंत्री ने सहमति दे दी। विधायक ने कई बिंदुओं पर योजनाओं को लेकर मंत्री से विस्तार से के साथ चर्चा की, बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। रामपुर, मथुरा क्षेत्र में गोबर दहिया नदी के बंदे पर रेगुलेटर बनाए जाने की मांग की गई। योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने को कहा। इससे पूर्व मंत्री व विधायक ब्लाक के ग्राम पासिंग पुरवा में परियोजना को यहां बोरियों में कम बालू मिलने पर नाराजगी जताई। परियोजना में हो रहे काम अपने सामने फीते से नपाई कराइये। चौपाल के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनको मोदी योगी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। मंत्री ने कहा बाढ़ के दौरान कोई घर में कटे जल अशोक आने में हो फसलों को नुकसान न हो यह सरकार की प्राथमिकता है विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा उनके क्षेत्र में बाढ़ परियोजना पर काफी काम हुआ है और काम की जरूरत है उन्होंने मंत्री के समक्ष बाढ़ क्षेत्र के कई अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। अफसरों ने मंत्री व विधायक को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशों को अच्छरश: अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

यह भी पढें : तहसील में सेना के अधिकारियों ने बाढ़ की समस्या पर किया मंथन