नहर में कूदी युवती का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

गोताखोरों की मदद से युवती को लगातार तलाश किया जा रहा है।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार  धामपुर (बिजनौर)।  शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे मोबाइल पर बात करते हुए पोषक नहर में कूदी युवती का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। गोताखोर नहर में युवती को तलाश रहे हैं। लेकिन नहर में पानी अधिक होने से युवती का पता नहीं चल पा रहा है। वही धामपुर के फूल बाग कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रानी बाग पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को सुबह लगभग 8:00 से लापता है। उसने अपनी पुत्री के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

यह भी पढें :पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो युवकों को भेजा जेल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसी युवती के परिजन शुक्रवार शाम को युवती को तलाश करते हुए घटनास्थल पर पूरनपुर मिलक पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली की नहर में कूदने वाली लड़की का हुलिया क्या था। वह किस तरह के कपड़े पहने हुए थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि लड़की ने पीले कलर की कुर्ती तथा लाल कलर की सलवार पहनी थी, तथा बालों के जुड़े में इसकार्फ  बांध रखा था। बताया जाता है कि जो लड़की कल शुक्रवार को मोबाइल फोन पर बात करते हुए ग्राम पूरनपुर मिलक की पोषक नहर में कूद गई थी, कहीं यह वही लड़की तो नहीं है। यह तो शव मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। घर से हुई लापता लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है। कि उसकी पुत्री कल शुक्रवार को घर से कहीं चली गई थी। जो देर रात तक घर नहीं लौटी। सूत्रों के अनुसार पता चला है, कि लड़की की शादी होने वाली थी और उसकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। उधर पुलिस ने पोषक नहर में मोबाइल फोन पर बात करते समय छलांग लगाने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी तलाश किया परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चला सका। उधर पुलिस प्रशासन ने लड़की को तलाश करने हेतु और पानी भी कम करा दिया है। ताकि लड़की को तलाश किया जा सके। पुलिस लड़की को तलाशने के लिए लगातार में गोताखोरों की मदद से ढूंढ रही है।

यह भी पढें :पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो युवकों को भेजा जेल