देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर चल रहा था सेक्स रैकेट

वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसीपुर इलाके में स्थित एक मकान में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट में लिप्त चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से पैसे और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। पुलिस चारों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स : आरजू, रजनी, कुसुम ने पाई स्वर्णिम कामयाबी
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर महमूरगंज इलाके में रहने वाले रामकुमार सिंह के मकान में छापेमारी की। इस दौरान देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कमरे से आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला को पकड़ा। जबकि तीन अन्य महिलाएं अलग-अलग कमरों से मिलीं। वहीं कमरे में रखे कूड़ेदान में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में एक महिला ने बताया की उसके मोबाइल में चैट ग्रुप बने हुए हैं। जिसके माध्यम से फोटो भेज कर लड़कियों को पसंद कराया जाता है। पसंद के आधार पर पैसा भी बता दिया जाता है। तुलसीपुर स्थित घर से पकड़े गए सेक्स रैकेट में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पकड़े गए लोगों का आरोप है कि मकान मालिक की जानकारी में यह सब चलता था।
यह भी पढ़ें : खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स : आरजू, रजनी, कुसुम ने पाई स्वर्णिम कामयाबी