देश में किसानों की मजबूती के लिए चल रहा उच्च स्तरीय कार्य:तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने पत्रकारों से साझा की सरकार की मंशा

अंबेडकरनगर। लोक सभा क्षेत्र के तीन द्विवसीय दौरे पर आए केंद्रीय कृषि एवम कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का 9 वर्ष का कार्यकाल विकास की ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा है। वे नगर के न्यू सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : हत्या के आरोप में बंद दो आरोपियों ने जेल में लगाई फांसी
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने 10 वर्ष की बनी योजना का धन भी आवंटित किया और निश्चित अवधि में कार्य को पूरा भी किया। केंद्र सरकार ने 11करोड़ किसानों के खातों में धन जमा किया।इसी के साथ 2024 तक सभी के पास अपना पक्का मकान हो यह तय किया है। इस सरकार में समग्र क्षेत्र, गांव,गरीब और किसान के जीवन में बदलाव आया है।उत्पाद की गुणवत्ता सुधरी है।सैन्य क्षेत्र में रक्षा उपकरण भारतीय हो इस पर तेजी से कार्य हो रहा है।

श्री तोमर ने कहा कि देश में संसाधन को बढ़ाने पर कार्य चल रहा है। छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं।एक्सप्रेस वे, हाइवे,राज्यमार्ग, जनपदीय मार्ग बेहतरीन बनाए जा रहे हैं। उनकी सरकार देश के सीमावर्ती गांव को आखिरी नही पहला मान कर उसका विकास तेजी से कर रही है।विकास की दृष्टि दूरदर्शी और पारदर्शी है। प्रधानमंत्री की सोच सबकी सुरक्षा,संपन्नता और समृद्धि की है।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि 48 करोड़ जनधन खाते खुलवाए गए जिसमें 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपए गरीबों के जमा हैं। कोविड काल में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। 20 करोड़ 65 लाख महिलाओं के खाते में 15- 15 सौ रुपए भेजे गए।किसानों को के सी सी खाते से 20 लाख करोड़ रुपए अल्पकालिक लोन कृषि के लिए दिया गया। आज भारत के कृषि क्षेत्र में उच्चस्तरीय कार्य चल रहा है।

किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई शीघ्र हो इसके लिए सेटेलाइट सर्वे पर सरकार कार्य कर रही है।भाजपा सरकार में भारत अब आयातक देश की जगह निर्यातक देश बनने की ओर अग्रसर है। प्रेस वार्ता से पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत बुके भेंट कर लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी,लोक सभा प्रवास योजना मीडिया संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय, सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने किया।
यह भी पढ़ें : हत्या के आरोप में बंद दो आरोपियों ने जेल में लगाई फांसी