देश का प्रधान सेवक अपने मालिक को हिसाब दे रहा है: मनोज तिवारी

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार  (बाराबंकी)।  मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के महा संपर्क अभियान की शुरुआत शुक्रवार को प्रेस वार्ता एवं सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम से हुई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के सांसद मनोज तिवारी मीडिया से रूबरू हुए,उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को प्रधान सेवक और जनता को मालिक समझते हैं। इसीलिए एक सेवक के रूप में मोदी पिछले 9 वर्षों से गरीब कल्याण में जुटे हैं। 9 साल पूर्ण होने पर देश का प्रधान सेवक देश के मालिक जनता जनार्दन को अपना हिसाब दे रहा है।

यह भी पढें : अन्नदाता के लिए सपा सड़क से सदन तक भरेगी हुंकार : शिवपाल यादव

उन्होंने कहा कि पहले गांव से लोग बिटिया गांव में बिहा कर ले आते थे। लेकिन गांव में अपनी बेटियों को बिहाने से कतराते थे। मगर मोदी सरकार ने गांव की बेटियों के लिए आवास, गैस सिलेंडर, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराकर देश की आधी आबादी का मान बढ़ाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वह देश के बाहर भारतीय लोकतंत्र को अपमानित करने का कुचक्र रच रहे हैं। जबकि उन्हें के प्रधानमंत्री पिता राजीव गांधी ने वर्षों पहले कांग्रेस सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कहा था, कि किसी भी योजना का 85% भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विदेश यात्रा पर गए मोदी का बढ़ा हुआ रुतबा देखकर राहुल और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं की नींद गायब हो गई है। विपक्षियों को समझ नहीं आ रहा कि मोदी से कैसे निपटा जाए। मनोज तिवारी पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल की सरकार में जितना विकास हुआ वह पहले कभी नहीं हुआ। सरकारें पहले भी रही हैं पर उनमें नीति और नियति की भारी कमी थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल के कार्य और उपलब्धियों को बताना आसान नहीं लेकिन नमो ऐप के जरिए सरकार के एक-एक काम का हिसाब किताब देखा जा सकता है। 11:30 करोड़ घरों को शौचालय मिले, 9 करोड़ 60 लाख से ज्यादा घरों में गैस कनेक्शन पहुंचे, 48 करोड लोग जन धन योजना के जरिए बैंक से जुड़ गए। कहा कि गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है, कहा कि मोदी देश के इंट्राफेक्चर के साथ सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार में भी जुटे हैं।  उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि 27 साल प्रभु राम टेंट में बैठे रहे आज मोदी सरकार की देन है, कि जनवरी 2024 में प्रभु राम का भव्य मंदिर देवासियों को मिलने जा रहा है। उन्होंने देश के सेकुलर होने का ढिंढोरा पीटने वाले ओवैसी सहित तमाम विपक्षी नेताओं को कटाक्ष करते हुए कहा कि चीन में कुछ दिनों पूर्व हजारों मस्जिद गिरा दी गई पर ना तो ओवैसी बोले, ना हीं राहुल जैसे अन्य सेकुलर वादी नेता, जनता सब जानती है पर खुद ही हिसाब ले लेंगी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई मौजूद रहे।

यह भी पढें : अन्नदाता के लिए सपा सड़क से सदन तक भरेगी हुंकार : शिवपाल यादव