देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम, फरार

मामूली बात पर देवर ने बांस के प्रहार से भाभी को मार डाला

बाराबंकी। थाना मसौली क्षेत्र में देवर ने मामूली बात पर गुस्सा होकर अपनी भाभी को घर में रखे बांस का प्रहार करके शनिवार को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारे देवर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : आस्था और श्रद्धा के साथ मना चक्रवर्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव का विजय महोत्सव
जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर से सटे गॉव चौधरीपुरवा निवासी सुनील यादव का ढाई वर्ष पूर्व रामनगर थाना क्षेत्र के गॉव नथनापुर निवासी साहेबलाल यादव की पुत्री कान्ति (21) से विवाह हुआ था। सब कुछ ठीक चलता रहा और कान्ति को एक पुत्री भी हुई, पति खेती किसानी करके परिवार चला रहा था। बीते दिन शुक्रवार की सुबह कान्ति का सबसे छोटा देवर संदीप यादव किसी बात को लेकर उससे झगड़े पर आमादा हो गया। जिस पर सुनील ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन अपना आपा खो चुके संदीप ने भाई की एक ना सुनी और भाभी कान्ति के सिर पर बांस के डंडे से प्रहार कर दिया अपनी पत्नी को बचाने आये बड़े भाई पर भी हमला बोल दिया।

लहूलुहान भाभी को मरणासन्न करके अपनी माँ के साथ फरार हो गया। इस बीच सुनील गंभीर रुप से घायल हुई पत्नी को लेकर जिला अस्पताल गया जहाँ से उसे रैफर किए जाने पर निजी अस्पताल ले गया। लेकिन शाम को कान्ति ने अपना दम तोड़ दिया। जिसके एक साथ माह की दूधमुही बच्ची भी थी। बहन के हत्यारे देवर संदीप के खिलाफ उसके भाई अरविन्द ने तहरीर देकर पुलिस से कड़ी कार्यवाही की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें : आस्था और श्रद्धा के साथ मना चक्रवर्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव का विजय महोत्सव