फ़िल्म आदिपुरुष को लेकर संकटमोचन मंदिर पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन,देखें VDO

फिल्म आदिपुरुष को प्रतिबंधित करने और फिल्म निर्माता, लेखक एवं सेंसर बोर्ड पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन

मनोज मेहरा,सागर। मध्यप्रदेश की चर्चित देवरी विधान सभा में फिल्म आदिपुरुष पर भी अन्य जगहों की तरह कांग्रेस पार्टी का सुंदरकांड करते हुए कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा देवरी से विधायक हर्षयादव सहित पार्टी समर्थकों ने किया।

यह भी पढ़ें :जामिया दारुल उलूम अनवरिया के छात्रों ने किया योगा

विरोध में आमजन ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विवादों मे आ गई हैं। देशभर में फिल्म के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे हैं।वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी फिल्म का विरोध शुरू कर दिया है और लगातार फिल्म निर्माताओं के साथ साथ सरकार को आड़े हाथों ले रही है। देवरी नगर में स्थित संकटमोचन मंदिर पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। जहां कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने अपने समर्थकों के साथ सुदरकांड का पाठ किया है। कांग्रेस विधायक हर्ष यादव का कहना है कि जिस प्रकार से फिल्म मे चित्र दिखाए गए हैं और उसमे जो भाषा का उपयोग किया गया है। वह हिन्दू धर्म पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है और ऐसी भाषा चलचित्र पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने मांग कि है कि फिल्म को मध्यप्रदेश मे प्रतिबंधित किया जाए और फिल्म निर्माता, लेखक,और सेंसर बोर्ड पर कार्यवाही की जाय।

यह भी पढ़ें :जामिया दारुल उलूम अनवरिया के छात्रों ने किया योगा