तहसील में सेना के अधिकारियों ने बाढ़ की समस्या पर किया मंथन

बाढ़ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 भारत समाचार (सीतापुर)।  तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पूर्व तैयारी को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार सुखबीर सिंह व भारतीय सेना सिख रेजीमेंट के सुबेदार गोविंद सिंह व अन्य सेना के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।  बैठक के दौरान सेना के अधिकारियों द्वारा तहसीलदार से जानकारी ली, कि तहसील में कौन-कौन से गांव व मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं, कितनी बाढ़ चौकियां हैं, कौन कौन से स्थल बाढ़ के केंद्र बिंदु हैं, पूर्व में आई बाढ़ के विषय में भी जानकारी ली व जनहानि की भी जानकारी ली।

यह भी पढें :एसडीएम कसया और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुशीनगर की एक गेस्ट हाउस में की छापेमारी

सेना के पदाधिकारियों ने तहसीलदार महमूदाबाद से पूछा कि यदि  प्रशासन व स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था के नियंत्रण के बाहर होती है तो कौन-कौन से स्थल है जहां पर सेना के हेलीकॉप्टर लैंड कर सकते हैं। तहसीलदार द्वारा सभी सूचनाओं को सेना के अधिकारियों को अवगत कराएं कराते हुए उपलब्ध करा दी गई। सेना के अधिकारियों एवं तहसील प्रशासन द्वारा अपने संपर्क सूत्रों को भी साझा किया गया। बाढ़ नियंत्रण बचाव के कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा संपन्न हुई। सेना के अधिकारियों ने तहसीलदार सुधीर सिंह को आश्वस्त किया कि बाढ़ नियंत्रण से संबंधित आवश्यकता पड़ने पर यथाशीघ्र हमसे संपर्क कर सकते हैं। सेना आपके सहयोग के लिए पूरी तैयारी के साथ खड़ी है।

यह भी पढें : एसडीएम कसया और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुशीनगर की एक गेस्ट हाउस में की छापेमारी