जिला आपूर्ति निरीक्षक के विदाई समारोह का आयोजन

जिला आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के अनुभव को सभी को साँझा किया,विभागीय लोगों ने भी फुल माला पहनाया और सील्ड देकर किया सम्मानित

अमरेंद्र अवस्थी,सीतापुर। जनपद सीतापुर में आदर्श कोटेदार उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया।ससम्मान विदाई समारोह में सभी स्टॉफ उपस्थित रहे। जिला आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आरम्भ ,नगर पालिका परिषद कर्वी के पास में दिलाई गई शपथ एवं निकाली गई रैली

विदाई कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के अनुभव को वहाँ उपस्थित सभी लोगों को सांझा किया। तत्पश्चात उनको विभागीय लोगों ने फुल माला पहनाया और सील्ड देकर सम्मानित करते हुए नम आँखों से विदाई दी और इनके द्वारा विभाग में दिए गए योगदान को सराहारते हुए इस पल को अविस्मरणीय बनाया।

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कुंज बिहारी नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष सहरिश फातिमा प्रदीप गुप्ता अरूण वैश्य हरि प्रकाश कैलाश कुमार सिंह अजय अग्रवाल यशवंत कुमार सहित अन्य कोटेदारों ने डीएसओ संजय कुमार को माला पहना कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें :विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आरम्भ ,नगर पालिका परिषद कर्वी के पास में दिलाई गई शपथ एवं निकाली गई रैली