जिलाधिकारी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में जिले के गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के साथ किया योगाभ्यास

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है।

मुकेश कुमार   (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) बिजनौर।  आज 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास करते हुए शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योग के महत्व का संदेश जिलेवासियों को दिया।

यह भी पढें: डीएम ने जिले के अधिकारियों को दिए सख्त दिशानिर्देश, किसानों से प्राप्त शिकायतो का करें पूर्ण गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण

जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 195 से अधिक देश योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं और योग क्रियाओं से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। उन्होंने आमजन से आव्हान किया है कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वयं को स्वस्थ व निरोग रखने के लिए प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा आवश्यक रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग द्वारा हम स्वयं अपने आसपास के लोगों एवं समाज को स्वस्थ व निरोग बना पाएंगे और वसुधैव कुटुंबकम की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि योग अभ्यास पूर्णसहजता, सरलता, व्यवस्था के साथ करना चाहिए। उन्होंने सामूहिक रूप से नव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस मौके पर पूर्व से ही जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि लोग सामान्य स्वास्थ्य के लिए कई तरह के व्यायाम करते हैं।  कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर योगआचार्य द्वारा हजारों की संख्या में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं जन सामान्य को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नंदकिशोर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी स्कूली छात्र एवं छात्राएं तथा आमजन उपस्थित थे।

यह भी पढें  : डीएम ने जिले के अधिकारियों को दिए सख्त दिशानिर्देश, किसानों से प्राप्त शिकायतो का करें पूर्ण गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण