चित्रकूट : डीएम की सूझबूझ और एसपी की सक्रियता से सब कुछ आल इज वेल

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुलझायी फरियादियों की समस्याएं, एसपी ने चलवाया एंटी रोमियो जागरूकता अभियान

शिव संपत करवरिया, चित्रकूट। जिले में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था का तालमेल बेहतर दिख रहा है। डीएम की सूझबूझ और एसपी की सक्रियता से सब कुछ आल इज वेल है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर सुलझायी। वहीं एसपी के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वायड की ओर से जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सजग किया गया।

यह भी पढ़ें : G20 समिट : कृषि क्षेत्र के डिजिटलाइजेशन, टेक्नोलॉजी और खाद्य सुरक्षा पर मंथन

गुणवत्ता परक तरीके से हो फरियादियों की समस्या का समाधान : डीएम

कलेक्ट्रेट सभागार में स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने गुरुवार को अपने कक्ष में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप व गुणवत्ता पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय से सभी फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करे। डीएम ने यह भी कहा कि शिकायत कर्ता को निस्तारण के साथ संतुष्टि मिलना भी आवश्यक है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राम जन्म यादव भी मौजूद रहे।

एसपी के निर्देश पर चला जागरुकता अभियान

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत जनपद के विभिन्न थानों की एण्टी रोमियो टीमों ने विभिन्न मन्दिरों, बाजार, स्कूलों, बस स्टैण्ड, ग्रामों इत्यादि स्थानों पर भ्रमण कर चेकिंग की।

इस मौके पर छात्राओं/महिलाओं को उनके सुरक्षा के लिए चलायी जा रही हेल्पलाइन सेवा 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। महिलाओं/बालिकाओं को इस अवसर पर जागरूकता पम्पलेट्स वितरित किये गए एवं सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा भी किये गए।
यह भी पढ़ें : G20 समिट : कृषि क्षेत्र के डिजिटलाइजेशन, टेक्नोलॉजी और खाद्य सुरक्षा पर मंथन