गंगा नदी में नहाने गए आरएफ जवान और पुत्र-पुत्री समेत चार डूबे

3 लोगों का शव बरामद, एक लापता, गंगा नदी के तट पर मचा कोहराम

प्रयागराज। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह गंगा नदी में नहाने के लिए रिजर्व फ़ोर्स का एक जवान अपने पुत्र-पुत्री और पड़ोसी के साथ गया था। नदी में स्नान करते समय चारों डूब गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 लोगों के शव को निकाला है लेकिन एक व्यक्ति लापता है। रिजर्व फ़ोर्स के जवान और उसके पुत्र पुत्री की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : जी 20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा
प्रयागराज जिले के फाफामऊ गंगा नदी पुल पर रिजर्व फ़ोर्स 101 बटालियन में कार्यरत जवान उमेश कुमार की तैनाती थी। बुधवार सुबह रिजर्व फोर्स का जवान उमेश अपने पुत्र-पुत्री और पड़ोसी के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए घर से निकले। गंगा नदी में स्नान के दौरान नहाते समय चारों एक-एक कर डूब गए।

डूब रहे लोगों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन गहरे पानी में होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना दोनों घरों में पहुंची तो कोहराम मच गया, परिवारी जन रोते बिलखते गंगा नदी के तट पर पहुंचे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। नदी के तट पर तैनात गोताखोरों को बुलाकर लाशों की तलाश करवाई गई।

गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद 3 लोगों के शव को बाहर निकाला गया है। जबकि एक व्यक्ति अभी लापता है। तट पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गंगा नदी में पानी कम है लेकिन जहां पानी है वहां पर गहराई अधिक है। इसका अंदाजा आम लोगों को नहीं हो पा रहा है। इसके चलते नहाते समय लोग गहरे पानी में चले जा रहे हैं और कैजुअल्टी सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
यह भी पढ़ें : जी 20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा