खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स : आरजू, रजनी, कुसुम ने पाई स्वर्णिम कामयाबी

महर्षि दयानंद विवि के सतीश के नाम रहा हैवीवेट मुकाबले का गोल्ड, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती के मुकाबले संपन्न एक जून से होगी योगासन की प्रतियोगिता

वाराणसी। खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में सोमवार को आरजू, रजनी, कुसुम ने स्वर्णिम कामयाबी पाई। महर्षि दयानंद विवि के सतीश के नाम हैवीवेट मुकाबले का गोल्ड रहा। इसी के साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती के मुकाबले संपन्न हो गए। अब एक जून से योगासन की प्रतियोगिताएं होंगी।

यह भी पढ़ें : भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी पर्व
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 130 किलोग्राम हैवीवेट पहलवान सतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिताबी मुकाबले में उन्होंने आईटीएमयू के पहलवान दीपांशु को अंकों के आधार पर पराजित किया। दीपांशु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जबकि इस भार वर्ग का कांस्य पदक सिंघानिया विवि के शुभम के नाम रहा। खेलो इंडिया की पहल पर आइर्आईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्मृति इनडोर हाल में सोमवार को प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन महिलाओं के 68 किलोग्राम भार वर्ग में सीडीएलयू की आरजू ने स्वर्ण पदक जीता। सीयू की भूमि को रजत और चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ की नेहा को कांस्य पदक हासिल हुआ।

इसी प्रकार महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक देव विवि की रजनी को स्वर्णिम कामयाबी हाथ लगी। उन्होंने सीबीएलयू की कल्पना को परास्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस भार वर्ग में कांस्य पदक पंजाबी विवि की रुपिंदर कौर के नाम रहा। वहीं 65 किलोग्राम भार वर्ग में बीपीएसएमवी की कुसुम ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में आरटीएमएनयू की खुशी रानी को हराया। खुशी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नुरुनानक देव विवि की मुस्कान देवी का कांस्य पदक हासिल हुआ। उधर 76 किलोग्राम भार वर्ग में जीएनडीयू की प्रिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया जबकि सीकेयू की बिपाशा कोे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं सनेहा सिधु को कांस्य पदक मिला। दूसरी ओर ग्रीकोरोमन के 55 किलोग्राम भार वर्ग में डीबीयू के संजीव ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने गुरुनानक देव विवि के विशाल को अंकों के आधार पर परास्त कर यह सफलता अर्जित की। एसकारटीएमयू के धनेश्वर के पाटिल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

वहीं ग्रीको रोमन के 87 किलोग्राम भार वर्ग का गोल्ड मेडल सिंघानिया विवि के विजय के नाम रहा। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पीएएचएसयू के शुभम को पटकनी दे यह सफलता हासिल की। केयूके के अजय को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।पुरुषों के फ्री स्टाइल के 61 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विवि के उदित को स्वर्ण बीटीयू के सुधीर जाट को रजत व डीएवी के लोकपाल गोहर को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। फ्री स्टाइल के ही 86 किलोग्राम भार वर्ग में जीकेयू के संजीव कुमार ने स्वर्ण एचपीपीयू के प्रतीक सूर्यकांत जगताप ने रजत और चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के पवन वैश्य ने कांस्य पदक पर अपना नाम लिखाया।वहीं फ्री स्टाइल के 125 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक सिंघानिया विवि के अक्षय सतपाल के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चौधरी चरण सिंह विवि के प्रशांत को पटकनी दे गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रशांत को रजत पदक हासिल हुआ।
सोमवार की शाम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत आयोजित कुश्ती के सभी मुकाबले संपन्न हो गए। एक जून से यहां योगासन की प्रतियोगिता होगी। जिसमें देश भर के 102 योगासन एथलीट हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें : भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी पर्व